आरा रिमांड होम के अधीक्षक पर महिला का शारीरिक शोषण करने का लगा आरोप, गिरफ्तार

आरा रिमांड होम के अधीक्षक पर महिला का शारीरिक शोषण करने का लगा आरोप, गिरफ्तार
X
बिहार में आरा रिमांड होम के अधीक्षक पर पटना एयरपोर्ट पर काम करने वाली एक महिला के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात कही है। पुलिस ने मामले के आरोपी अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है व जांच-पड़ताल में जुट गई है।

आरा में दर्ज मामले के अनुसार जनवरी माहीने से ही पीड़िता व आरा रिमांड होम के अधीक्षक सुदर्शन शर्मा के बीच बातचीत चल रही थी। इसी बीच अधीक्षक ने किसी बहाने से महिला को आरा बुला लिया और धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिये। महिला के विरोध पर उसने पीड़िता को शादी का झांस देकर चुप करा दिया। उसके बाद से लगातार आरोपी अधीक्षक पीड़िता के साथ संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता अधीक्षक से शादी की बात करती थी तो वह बिहार में लॉकडाउन का बहाना बनाकर टाल जाता था। इस दौरान महिला को 13 मई को भागलपुर भेज दिया गया। साथ ही मामले की शिकायत थाने में करने पर पीड़ता और उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी गई।

अब एसपी के आदेश पर मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। उसके बाद मंगलवार की देर रात को आरोपी सुदर्शन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला थाने की पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिर पुलिस पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज करायेगी। जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी अधीक्षक सुदर्शन शर्मा दोनों ही भागलपुर जिले के रहने वाले बताये जाते हैं। महिला पटना एयरपोर्ट पर काम करती है।

Tags

Next Story