सुशांत सिंह राजपूत हमारा भी बेटा था, हम भी चाहते हैं न्याय मिले: संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने खुद पर लगे सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को धमकी देने के आरोपों का खारिज किया है। वहीं संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी हमारी बेटा था। वह मुंबई में रहता था व बॉलीवुड में काम करता था। वहीं उन्होंने बताया कि बॉलीवुड भी मुंबई का परिवार है। संजय राउत ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत से हमारी क्या दुश्मनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारी भी इच्छा है, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय मिले और उनकी मौत के पीछे का राज सामने आये।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है। उन्होंने अपने पूर्व ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। लेकिन यह दिखाया गया कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को धमकी दी है। वहीं संजय राउत ने पूछा कि क्या वह क्या कोई धमकी थी? वहीं उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा करें। अगर आपको लगता है कि मुंबई पुलिस अच्छा काम नहीं कर रही है, तो सीबीआई के पास जाएं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर लगातार सियासत जारी है। याद रहे बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को मुंबई में अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये थे। मामले में आत्महत्या का मामला सामने आया था। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद उनके पिता ने पटना उनकी मौत को लेकर मामला दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद से ही मामले पर जमकर सिंयासत हो रही है। जानकारी है कि शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा सुशांत व उनके पिता से रिश्तों पर की गई बयान बाजी से सुशांत का परिवार आहत है। वहीं सुशांत के परिजनों ने एक पत्र लिखकर अपना दुख बयां किया है। पत्र के माध्यम से परिवार ने आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपतू को न्याय देने के बदले हम पर हमले किये जा रहा हैं। हमें सबक सिखाने की धमकी तक दी जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS