सुशील मोदी का दावा, चीन की तरह कृषि में सुधार कर किसानों की आय बढ़ाएगी केंद्र सरकार, जानें पूरा प्लान

देशभर में विभिन्न किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ में करीब तीन महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जो किसान एमएसपी के तहत उफज की खरीद की मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं। वहीं भाजपा राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को अपने व्यक्तव के माध्यम से प्रदर्शनकारी किसानों की उम्मीदों को जोर का झटका दिया है। सुशील कुमार मोदी शनिवार को पटना स्थित बीआईए सभागार में आयोजित 'कॄषि व विकास' विषयक व्याख्यान को सम्बोधित कर रहे थे।
सुशील मोदी ने सभा को संबोधित करते वक्त बताया कि देश में आजादी के 74 साल बाद कृषि क्षेत्र में सुधार की कोशिशें की गईं हैं। सुशील मोदी ने बताया कि विभिन्न तरह के अनुदान मद में 2020-21 में किसानों को 6 लाख 56 हजार करोड़ अनुदान के तौर पर दिया गया है। एफसीआई गोदामों में झमता के ढ़ाई गुना अधिक अनाज भरे पड़े हैं।
सिर्फ गेहूं और धान उगाकर नहीं बढ़ाई जा सकती किसानों की आमदनी
सुशील मोदी ने कहा कि पंजाब वर्ष 2000 तक जहां प्रति व्यक्ति आय में देश में नंबर एक पर स्थित था। वहीं अब पंजाब 13 वें नंबर पर पहुंच गया है। सुशील मोदी ने कहा कि खेती में विविद्यता को अपनाए बिना सिर्फ गेहूं और धान की फसलें उगाकर किसानों की आमदनी को बढ़ाया नहीं जा सकता है।
चीन की तरज पर कृषि में सुधार लाने के प्रयास में जुटी है मोदी सरकार: भाजपा
सुशील मोदी ने बताया कि भारत और चीन की प्रति व्यक्ति आज वर्ष 1990 तक लगभग बराबर थी। लेकिन आज चीन में प्रति व्यक्ति आय भारत के मुकाबले पांच गुना अधिक है। इसकी वजह ये है कि चीन ने साल 1978 में ही अपने यहां आर्थिक और कृषि सुधार शु्रू कर दिया था। इसके परिणाम ये सामने आए कि चीन 3 साल बाद ही अपने किसानों की आय दोगुना करने सफल साबित हो गया। सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आगामी 5 वर्षों में किसानों की आमदनी जो दोगुना करने लक्ष्य तय किया है। उस लक्ष्य को कृषि में सुधार लाकर ही हासिल किया जा सकता है। इस दौरान सुशील मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के किसानों की वर्तमान हालातों के लिए जिम्मेवार ठहराया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS