सुशील का लालू के खिलाफ नया खुलासा, बोले- बड़ी चालाकी से राबड़ी देवी को इसलिए बनवाया था मुख्यमंत्री

बिहार (Bihar) के पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) आए दिन लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार के खिलाफ हमला बोलते रहते हैं। इस बार एक के बाद एक ट्वीट कर सुशील मोदी ने लालू परिवार (Lalu family) के खिलाफ बड़ा ही जोरदार हमला बोला है।
भाजपा नेता सुशील मोदी (BJP leader Sushil Modi) ने कहा कि 24 वर्ष पूर्व सियासत से दूर रहने वाली राबड़ी देवी (Rabri Devi) को सीधे बड़े संवैधानिक पद पर बैठा कर जेपी के बिहार को मजाक का विषय बना दिया गया था। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला में जेल जाने की स्थिति आने पर सत्ता को परिवार से बाहर जाने से बचाने के लिए पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की मुख्यमंत्री बनवाया था। सुशील मोदी ने कहा कि उस दौरान लालू यादव के बच्चे छोटे थे। साथ ही लालू प्रसाद यादव को सीएम पद के लिए पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता पर विश्वास नहीं था। वहीं सुशील मोदी ने यह भी कहा कि जिन लोगों द्वारा बिहार को ऐसा कुशासन दिया गया है। आज वही लोग राज्य की लगातार काम करने वाली एनडीए सरकार के खिलाफ बेतुके आरोप जड़ रहे हैं।
लालू ने संवैधानिक व्यवस्था में मारी थी सेंधमारी
सुशील मोदी ने कहा कि 25 जुलाई 1997 को राबड़ी देवी को बिहार की सीएम बनाकर लालू प्रसाद यादव द्वारा संवैधानिक व्यवस्था में सेंधमारी की गई थी। सुशील मोदी ने उसको काला दौर करार दिया है। सुशील मोदीन ने बताया कि उस दौरान सीएम राबड़ी देवी ना ही कार्यालय में आती थीं व ना ही वो कैबिनेट की मीटिंग में लगातार भाग लेती थीं। सुशील मोदी के अनुसार उस दौरान सीएम राबड़ी देवी विधानसभा में डेढ-दो मिनट से ज्यादा देर तक नहीं बोल पाती थीं।
राबड़ी देवी ने बेटियों के लिए नहीं किया कुछ
सुशील मोदी ने यह भी बताया कि राबड़ी देवी को ना तो महिला होने की हैसियत से मुख्यमंत्री बनवाया गया था व ना ही सीएम रहते हुए राबड़ी देवी ने बिहार की बेटियों-महिलाओं के लिए कोई बड़ा काम किया। सुशील मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी के बाद आई बिहार में एनडीए की सरकार ने राज्य की महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 फीसद आरक्षण व स्कूली छात्राओं को साइकिल-पोशाक योजना का लाभ दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS