बिहार के डिप्टी सीएम होंगे तारकिशोर प्रसाद!, सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में मिलेगी जगह

बिहार के अगले उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद होंगें! और एनडीए सरकार में लंबे समय से उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुशील मोदी को अब केंद्र सरकार की कैबिनेट में नई जिम्मेदारी दी जा रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने जा रहे तारकिशोर प्रसाद कटिहार से भाजपा के विधायक चुने गए हैं। अब सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलेगी। इसी के साथ नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी अब अलग हो जाएगी। नीतीश कुमार सोमवार का शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि आज बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार को बिहार एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया है। जिसके बाद सुशील मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। अब पूरी तरह से साफ हो गया है सुशील कुमार मोदी की जगह उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को बनाया जाएगा।
सुशील मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
वहीं भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विधायक दल के नेता के रूप में मुझे एक बड़ा दायित्व मिला है। इसका निर्वाहन हम बेहतर ढंग से करेंगे। मेरा जो संसदीय अनुभव रहा है उसका लाभ मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS