लापता 12 वर्षीय लड़के की निर्मम हत्या, दोनों आंखें भी फोड़ दी गईं, अब पुलिस ने कही ये बात

कोरोना (Corona) संकट के बीच भी बिहार (Bihar) में अपराध (Crime) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब बिहार के नालंदा जिले (Nalanda district) में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार नालंदा जिले में बीते 3 दिनों से एक किशोर लापता (missing) था। जिसका शुक्रवार को शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गला रेतकर किशोर की हत्या (Murder) की है। किशोर की दोनों आंखें निकाल लीं। इतने से भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने उसके दोनों हाथ भी तोड़ डाले। किशोर की निर्मम हत्या करने के बाद किशोर के शव (Dead body) को जमीन में गाड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक किशोर समरेरा थाना इलाके के काजीचक गांव निवासी बसंत पासवान के पुत्र देवेंद्र पासवान (12 वर्षीय) के तौर पर पहचाना गया है। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों पहले गांव में ग्रामता पूजा आयोजित हुई थी। इस दौरान गांव निवासी जीतू पासवान से भोज के वक्त विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान जीतू पासवान की ओर से बसंत पासवान के बेटे की हत्या करने की धमकी दी गई थी। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व में ही संबंधित पुलिस (Police) थाने में सुलह भी करा दी गई थी। लेकिन इस सुलह से जीतू पासवान नाराज था।
बताया जा रहा है कि काजीचक गांव में बुधवार की दोपहर को करीब 4 बजे आंधी तूफान आया था। उसी दौरान जीतू पासवान ने अपने साथियों के साथ देवेंद्र को अगवा कर लिया और गांव से दूर खंधा में लेकर चला गया। जहां पर उसने किशोर की निर्ममता से हत्या कर दी और शव को जमीन में गाड़ दिया। किशोर देवेंद्र के परिजन उसकी खोजबीन में जुटे रहे। इस बीच गांव में एक किशोर का शव मिला। जिसको परिजनों से पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने देवेंद्र पासवान के पुत्र के शव के रूप में पहचान लिया।
समरेरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि 3 दिनों पहले मृतक के पिता बसंत पासवान की ओर से देवेंद्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। मामले में किसी को आरोपित नहीं किया गया था। लेकिन शव बरामद होने के बाद गांव निवासी एक नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही अपहरण और हत्या मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS