तेजप्रताप यादव ने ईद के मौके पर बाढ़ पीड़ितों को बांटे मास्क, लालू और सुशील मोदी ने दी शुभाकामनाएं

बिहार समेत देशभर में शनिवार को बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इसी बीच सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं राजद नेता तेजप्रताप यादव वैशाली जिला के बाढ़ प्रभावित मझौली पंचायत पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ ईदउलअजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया। साथ ही तेजप्रताप यादव ने बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच कोरोना महामारी से बचाने के लिये मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पीड़ित अल्पसंख्यक लोगों को भोजन भी बांटा। इस दौरान राजद नेता तेजप्रताप यादव ने समस्त देशवासियों और प्रदेश वासियों को ईदउलअज़हा की दिल से मुबारकबाद भी दी।
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने भी शनिवार को समस्त देशवासियों को ईदउलअजहा की दिल से मुबारकबाद दी। लालू यादव ने अपने बधाई संदेश कहा कि बक़रीद की दिली मुबारकबाद! ये त्योहार हमें क़ुर्बानी की अहमियत की याद दिलाती है। हम सभी लोगों ने इस कोरोनाकाल में बहुत सी कुर्बानियां दी हैं, एक बार फिर सामाजिक दूरी का ख़्याल रखते हुए सादगी व संजीदगी से ईद मनायें।
बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने भी शनिवार को ट्वीट के माध्यम से समस्त देशवासियों एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों को ईद की शुभकामनांए दी। सुशील मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि समस्त देशवासियों को त्याग, बलिदान और भाईचारे का प्रतीक ईद-उल- जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS