Bihar Bandh: 26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान करते वक्त बोले तेजस्वी यादव, 'जदयू पुलिस' से नहीं डरेंगे

Bihar Bandh: 26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान करते वक्त बोले तेजस्वी यादव, जदयू पुलिस से नहीं डरेंगे
X
पटना विधानसभा में मंगलवार को राजद विधायकों एवं महिला एमएलए के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में तेजस्वी यादव ने 26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान किया। साथ ही राजद की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस बंद को सफल बनाने की अपील भी की गई।

बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में मंगलवार को राजद की महिला विधायकों के साथ बदसलूकी (RJD misbehaves with women MLAs) की गई। साथ ही सदन में पुलिस कानून Police law() पास कराने के दौरान राजद समेत अन्य कई विपक्षी विधायकों के साथ मारपीट हुई एवं उन्हें जमीन पर घसीटा भी गया। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition Tejashwi Yadav) पूरी तरह से नाराज हैं। वहीं इसके विरोध में उन्होंने कल यानि कि 26 मार्च को बिहार को पूरी तरह से बंद (Bihar completely closed on 26 March) करने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी तेजस्वी यादव की ओर से फेसबुक पर पोस्ट करके भी शेयर की गई।

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार के अधिकारियों को अप्रत्यक्ष तौर पर चेतावनी दी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी द्वारा सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ भी सीधे-सीधे निशाना साधा गया। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर शर्म और नैतिकता तक बेच डालने का आरोप भी लगाया।

तेजस्वी यादव नेता ने कहा कि अधिकारियों को समझना पड़ेगा कि सरकार कब पलट जाएगी। इस बात के बारे में कोई नहीं जानता है। इसलिए सबको यह देखना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम और हमारे नेताओं पर जानलेवा हमले हुए हैं। इसके उनके पास फुटेज भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार से सत्ता नहीं चलाई जाती है। सूबे में अब बिहार पुलिस जदयू पुलिस हो गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी नहीं हैं, जो भयभीत हो जाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा इस सब के खिलाफ हमारी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। साथ इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सशस्त्र पुलिस बिल को वापस भी लिए जाने की मांग उठाई।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सदन में बंदूक की नोक पर पुलिस विधेयक को पास कराया गया और नीतीश कुमार उस विधेयक को क्लीनचिट दे रहे हैं। सूबे में ब्यूरोक्रेसी हावी हो गई है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनके पास विधानसभा में मंगलवार को हुई घटना की बहुत सारी फुटेज मौजूद हैं। इस समय बिहार में लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ भी कई सवाल उठ रहे हैं। बिहार विधानसभा सदन में विधायकों को पीटा गया। महिला विधायकों के साथ बदसलूकी की गई। इस सब की बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ओर से निंदा तक जाहिर नहीं की गई है।

तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया गया कि मंगलवार को हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करवाया गया। तेजस्वी यादव ने खुद पर पर पत्थर फेंके जाने के आरोप लगाए। लोकतंत्र के मंदिर यानि कि बिहार विधानसभा में विधायकों को पिटवाने का गंदा कार्य किया गया। महिला विधायकों के साथ बदसलूकी की गई। इस दौरान तेजस्वी यादव ने विधानसभा में पास हुए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 पूरी तरह काला कानून करार दिया। इसके विरोध में तेजस्वी यादव ने 26 मार्च को बिहार बंद की घोषणा करते हुए कहा कि वो बिलकुल चुप नहीं बैठेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से राजद के बिहार बंद को समर्थन मिल रहा है।

Tags

Next Story