बिहार के चंपारण में बारिश के बीच छाता तान कर बाढ़ पीड़ितों को भोजन बांट रहे तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि वे इस समय बिहार के चंपारण जिले में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि यहां लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। बूरी तरह से परेशान हैं। लोगों पर कोरोना और बाढ़ से रोजी, रोटी का संकट छा गया है। लोग जीवन बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने बाढ़ से निपटने को लेकर एक बार फिर सूबे की एनडीए सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के 14 जिलों के 109 प्रखंड, 972 पंचायत व लगभग 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 135 दिन से अब तक लोगों का हाल जानने बंगले से नहीं निकले हैं।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर चंपारण दौरे की वीडियो भी शेयर की है। जिसमें वहां आसमान से बारिश होती साफ नजर आ रही है। बारिश के बीच ही तेजस्वी यादव छाता तानकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी समेत उनके सभी कार्यकर्ता बारिश के बीच ही बाढ़ पीड़ितों को भोजन बांट रहे हैं। वीडियो में वहां मौजूद लोग भोजन के लिये झटपटाते भी नजर आ रहे हैं। इसी से पता चलता है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की कितनी मदद की जरूरत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS