बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तेजस्वी बोले- नीतीश के सुशासन में बिहार दुष्कर्मियों के लिए सुरक्षित जगह बना, सत्ता से बेदखल करें इन्हें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तेजस्वी बोले- नीतीश के सुशासन में बिहार दुष्कर्मियों के लिए सुरक्षित जगह बना, सत्ता से बेदखल करें इन्हें
X
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन में बिहार दुष्कर्मियों के लिये सुरक्षित जगह बन गया है। वहीं तेजस्वी यादव ने जनता से पूछा कि क्या हमें उन्हें सत्ता से बेदखल नहीं कर देना चाहिये?

बिहार में विधानसभा चुनावों की हलचल के बीच विपक्ष, सत्ता पक्ष पर लगातार हमले बोल रहा है। इसी कड़ी में राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर बिहार के सुशासन पर सवाल उठाये हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से नीतीश कुमार एक बार फिर से भाजपा के साथ चले गये हैं। उसके बाद से ही बिहार में आपराधिक वारतादों में बेहताशा वृद्धि हुई है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बिहार को अपराधियों व बलात्कारियों के लिए सुरक्षित स्वर्ग बना दिये जाने का आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने भाजपा के साथ हाथ मिलाने के बाद नीतीश कुमार के कार्यकाल की आपराधिक रिपोर्ट भी साझी है। रिपोर्ट के आधार पर बिहार में 2015 से जुलाई 2017 के बीच 19537 दंगे के मामले सामने आये। वहीं 2017 से मार्च 2019 के दौरान सूबे में 16785 दंगे के मामले घटित हुये। बिहार में 2015 से जुलाई 2017 के बीच 4412 हत्याओं की वारदात सामने आईं। वहीं 2017 से मार्च 2019 के दौरान 4623 मर्डर मामले प्रदेश में सामने आये।



2015 से जुलाई 2017 के बीच प्रदेश में 2444 लूट की वारदातों को अंजाम दिया गया। वहीं 2017 से मार्च 2019 के दौरान बिहार में 2928 लूट की वारदात सामने आई। बिहार में 2015 से जुलाई 2017 के दौरान महिलाओं के साथ 1774 दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। वहीं 2017 से मार्च 2019 के बीच प्रदेश में महिलाओं के साथ 2324 बलात्कार की वारदातों को अंजाम दिये जाने की बातें सामने आई हैं। 2015 से जुलाई 2017 के बीच प्रदेश में 67 अपहरण के मामले सामने आये हैं। 2017 से मार्च 2019 के बीच बिहार में 68 अपहरण की वारदातों को अंजाम दिया गया है। 2015 से जुलाई 2017 के बीच बिहार में 14 बैंक डकैती के केस सामने आये हैं व 2017 से मार्च 2019 के बीच बिहार में 10 बैंक डकैती की वारदातें सामने आयी हैं। इन सब बढ़ती आपराधिक वारातों के बीच तेजस्वी यादव ने जनता से सवाल किया कि क्या हमें नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल नहीं कर देना चाहिए?

बिहार के लिए खरपतवार बन चुकी भाजपा नीत नीतीश सरकार: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने अन्य ट्वीट के माध्यम से एनडीए सरकार को किसान विरोधी कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा नीत नीतीश कुमार सरकार बिहार के लिए खरपतवार बन चुकी है। बिहार की ख़ुशहाली व बेहतरी के लिए अबकी बार इस खरपतवार को उखाड़ फेंकना होगा। तभी बिहार में फलदायक किसानी, रोजगार व उद्योगों की अच्छी फसल लहराएगी। साथ ही तेजस्वी यादव ने जय किसान, जय बिहार, जय भारत का नारा दिया।




Tags

Next Story