वरमाला के दौरान दूल्हे की जागी मोहब्बत, स्टेज पर दुल्हन को छोड़ प्रेमिका के पास भागा, फिर जो हुआ...

वरमाला के दौरान दूल्हे की जागी मोहब्बत, स्टेज पर दुल्हन को छोड़ प्रेमिका के पास भागा, फिर जो हुआ...
X
बिहार के मोतिहारी में एक शादी की ​रस्में निभाई जा रही थी। चढ़त के बाद दुल्हा स्टेज पर पहुंचा और जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हे ने अपनी दुल्हन को जयमाला पहनाकर शादी से मना कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग भी अंचिम्भत रह गए। दूल्हे के शादी करने से इनकार करने पर परिजन का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया।

बिहार(Bihar) के मोतिहारी(Motihari) में एक शादी की ​रस्में निभाई जा रही थी। चढ़त के बाद दुल्हा स्टेज पर पहुंचा और जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हे ने अपनी दुल्हन को जयमाला पहनाकर शादी(Marriage) से मना कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग भी अंचिम्भत रह गए। दूल्हे के शादी करने से इनकार करने पर परिजन का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। गुस्साए परिजनों ने दूल्हे और अन्य बारतियों को बंधक बना लिया। सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। पंचायत ने दूल्हा पक्ष को शादी में हुए खर्च और सामान लौटाने का फरमान सुनाया। जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष राजी हुए।

दोनों पक्षों की तरफ से ही दूल्हे को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। उसके परिजनों ने भी दूल्हे पर भी शादी के लिए प्रेशर डाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छह माह पहले ही बेतिया में रिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था। रिंग सेरेमनी में दूल्हा और दुल्हन के साथ दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। साथ ही दावत भी की गई। शादी की भी सभी रस्में निभाई जा रही थी। घुड़चढ़ी के बाद बारात दुल्हन के घर पहुंची। चढ़त के दौरान डीजे और बैंड बाजे की धुन पर बाराती जमकर थिरके। जिसके बाद जयमाला के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन के गले में जयमाला डालने से इनकार कर दिया। वहां मौजूद लोगों को लगा की वह मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ देर पैरों तले जमीन भी खिसक गई। दूल्हे ने चुपचाप भागने की कोशिश भी की. लेकिन दूल्हे को दुल्हन के परिजनां ने पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बारात बेतिया के योगपट्टि थाना एरिया के एक गांव से आई थी। बताया गया है कि सर्वेश शुक्ला शादी के लिए आया था। सूत्रों की माने तो दूल्हे का किसी शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि महिला के चक्कर में ही उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष का कहना है कि 12 लाख की नगदी समेत 20 लाख रुपये से ज्यादा शादी में खर्च हो चुके है।

Tags

Next Story