कांग्रेस दिग्गज नेता मदन मोहन के घर में हुई चोरी, दस्तावेज व कुछ कीमती चीजें ले उड़े चोर

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में बढ़ रहे चोरी के मामलों के बीच पटनावासियों को चिंतित कर देने वाली जानकारी सामने आई है। यहां अब चारों ने आम लोगों के साथ ही खास लोगों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोरों ने अब बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (Bihar Congress State President Madan Mohan Jha) के पटना स्थित आवास पर चोरी की सनसनीखेज वारदात (sensational theft) को अंजाम दे दिया है। चोर मदन मोहन झा के घर से कपड़े व अलमारी में रखी कुछ कीमती चीजें चोरी कर ले गए हैं। चोरी का यह मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित कौटिल्य नगर से सामने आया है।
सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि मदन मोहन झा के घर में हाउस गार्ड भी है। पर चोरों के दाखिल होने की किसी को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को सुबह जब कांग्रेस नेता के परिवार के लोगों की नींद खुली तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने गार्ड और घर में मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी।
मामले की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस कांग्रेस नेता मदन मोहन झा के आवास पर पहुंची। जहां पुलिसकर्मियों ने मामले के संबंध में जांच-पड़ताल की। आपको बता दें इन दिनों बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली दौरे पर हैं। चोरी मामले पर उनके बेटे माधव झा ने कहा कि रात को चोरों ने अलमारी से कुछ पेपर व रुपये भी चोरी किए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर सामान को घर में बिखेर कर भाग गए हैं।
इनके घर चोरी का यह पहला केस नहीं है। पूर्व में भी दरभंगा स्थित इनके घर में भी चोरी हुई थी। अब पटना आवास में चोरी हुई है। इसपर कई अर्थ भी निकाले जा रहे हैं। आखिर चोर कांग्रेस नेता के घर ही क्यों निशाना बना रहे हैं। आपको बता दें कि मदन झा वर्ष 2018 में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। इससे पहले वह बिहार सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मदन मोहन झा स्थायी तौर पर दरभंगा के निवासी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS