लड़की से शादी रचाने पहुंचा दूल्हा, बिना बारात पहुंच गया हवालात, जानें क्यों

बिहार (Bihar) के कैमूर (Kaimur) जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की से विवाह (marry minor girl) रचाने के लिए एक 27 वर्षीय दूल्हा (Groom) पहुंचा। पुलिस (Police) ने मामले में दूल्हा समेत तीन लोग को अरेस्ट कर लिए हैं। पुलिस गिरफ्त में आया एक आरोपी गुजरात और अन्य दो आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस एक्शन के बाद से नाबालिग लड़की के मां-बाप (parents of minor girl) फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने नाबालिग लड़की का विवाह रचाने को लेकर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस नाबालिग लड़की के मां-बाप को गिरफ्त में लेने के लिए छापेमारी कार्रवाई में जुटी हुई है। यह शर्मनाक वाक्या भभुआ शहर के वार्ड नंबर 7 का बताया गया है। इसी जगह पर 27 वर्षीय युवक (दूल्हे) से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा था। इस मामले में स्थानीय पुलिस को नाबालिग की शादी कराए जाने की गुप्त सूचना मिली।
पुलिस ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया और मौके पर पहुंच गई। साथ ही पुलिस किशोरी के विवाह को रुकवा दिया। इस दौरान पुलिस ने वहां से तीन आरोपियों को इस मामले में दबोच लिया। पर पुलिस कार्रवाई की किशोरी के परिजनों को किसी तरह भनक लग गई। तुरंत किशोरी के माता-पिता मौके से भाग निकले। पुलिस गिरफ्त में आए युवक का कहना है कि उसको यहा पता नहीं था कि जिससे उसकी शादी कराई जा रही है वह लड़की नाबालिग है।
मामले पर कैमूर एसपी का कहना है नाबालिग लड़की का विवाह कराए जाने के संबंध में पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की और नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें दो आरोपी गुजरात और एक आरोपी राजस्थान का निवासी शामिल है।
पुलिस की ओर से कहा गया कि जिसका विवाह कराया जा रहा था वह लड़की नाबालिग है। इस वजह से किशोरी के मां-बाप पर भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस किशोरी के माता-पिता को अरेस्ट करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस हिरातस में तीनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। मामले में अदलात में पुलिस नाबालिग लड़की के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS