शादी की रश्मों के वक्त महिलाओं के भार से गिरा छज्जा, तीन की मौत और करीब 25 लोग घायल

बिहार (Bihar) में कोरोना संक्रमण (Corona infection) कहर बरपा रहा है। बिहार सरकार (Bihar Government) ने कोरोना पर काबू पाने के लिए बिहार में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है। बिहार में लॉकडाउन के दौरान शादी-विवाह (wedding marriage) भी कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) का पालन कराते हुए करवाए जा रहे हैं। बावजूद इसके बिहार में शादी समारोहों के दौरान लॉकडाउन का उल्लघंन (Violation of lockdown during wedding ceremonies) हो रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के नालंदा जिले (Nalanda district) से सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान अचानक एक छज्जा आ गिरा और उसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत (Death) हो गई। वहीं हादसे में 25 लोग जख्मी हो गए।
बिहार के नालंदा जिले में बिंद जगह से ये दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शादी समारोह के दौरान घर का छज्जा गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब ढाई दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद सवाल प्रशासन उठना लाजमी है कि बिहार में लागू लॉकडाउन के दौरान 20 से ज्यादा लोग शादी समारोह में कैसे पहुंच गए?
जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र स्थित अमावां गांव में बीती रात को एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। अचानक उस वक्त शादी समारोह के दौरान अफरातफरी मच गई। क्योंकि घर का छज्जा गिर गया था। क्षमता से ज्यादा वजन पड़ जाने की वजह से छज्जे पर खड़ी कई महिलाएं, बच्चे और नीचे खड़े लोग मलबे में दब गए। इस हादसे के दौरान दो लोगों ने तो तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं शनिवार को इलाज के क्रम में इसी हादसे में जख्मी हुए एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं सभी घायल लोगों का उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही बिंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जहां से पुलिस कर्मियों ने घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार अमावां के रहने वाले तुमारी बिंद की बेटी की शादी थी। बारात घर पहुंच गई थी और घर में ही शादी की रस्में चल रही थीं। उसी वक्त अचानक भड़भड़ा कर घर का छज्जा गिर गया। परिजनों की बात मानी जाए तो घायलों में से पांच लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS