यूपी के बहराइच में गोपालगंज निवासी तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, जानें हादसे की वजह

यूपी (up) के बहराइच में एक दर्दनाक सडक़ दुर्घटना (road accident) हो गई है। इस दर्दनाक सडक़ दुर्घटना में पड़ोसी राज्य बिहार (bihar) के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस सडक़ हादसे में पांच अन्य मजदूरों गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। ये तमाम मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी हैं। ये सभी मजदूर बहराइच में एक प्लाई फैक्ट्री में कार्य करते थे। बताया गया है कि मजदूरों को लेकर जा रहे टेम्पो को एक डीसीएम वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बहराइच के हरदी थाना इलाके स्थित चहलारी पुल के निकट यह भीषण सडक़ हादसा हुआ। घायल मजदूरों को बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहीं पर सभी घायल मजदूरों का उपचार चल रहा है।
बताया गया है कि ये सभी लोग टेम्पो में बैठकर होकर सीतापुर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। बीच रास्ते में हरदी थाना क्षेत्र स्थित चहलारी पुल के निकट डीसीएम वाहन ने टेम्पो में टक्कर मार दी। इस टक्कर में टेम्पो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। टेम्पो में सवार दो मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए छह घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां उपचार के क्रम में एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल पांच मजदूरों का बहराइच जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शव सुरक्षित रख लिए गए हैं। वहीं उनके साथी मजदूर अन्य घायलों का उपचार करा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना बिहार स्थित उनके परिजनों को दे दी है। साथ ही बहराइच पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS