सड़क किनारे भोजन करती 6 महिलाओं को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की घटनास्थल पर ही हुई मौत

बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना (horrific road accident) में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौतें (Tragic death of three women) हो गई हैं। वहीं दुर्घटना के दौरान तीन अन्य महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सड़क दुर्घटना (Road accident) के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क को जाम करके विरोध प्रदर्शन (Protest) किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस (Police) घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत किया। साथ सड़क से जाम को खुलवाया।
बताया जा रहा है कि कठौतिया गांव के निकट कुछ महिलाएं शुक्रवार की दोपहर में विजय पासवान उर्फ वीरा पासवान के खेत में धान रोपनी कर रही थी। इसी दौरान ये महिलाएं सड़क के किनारे पर बैठकर भोजन करने लगीं। इस बीच वहां औरंगाबाद की ओर से ओबरा की ओर जाती हुई एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार आई। उक्त कार ने भोजन करती 6 महिलाओं को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।
बाद में स्थानीय लोगों गंभीर रूप से जख्मी महिलाओं को उपचार के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहीं पर गंभीर रूप से घायल महिलाओं का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में कठौतिया गांव की रहने वाली विजय पासवान की पत्नी मुन्नी देवी व उनकी 10 साल की बेटी ज्योति कुमारी और रामाधार पासवान की पत्नी मुन्नी देवी शामिल हैं। इस सड़क हादसे में यहीं के निवासी बृजमोहन पासवान की पुत्री प्रमिला कुमारी, स्व. नगीना पासवान की पत्नी रुक्मिणी देवी और अमरेश पासवान की पत्नी रीता देवी गंभीर रूप जख्मी हो गई हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS