Bihar: नवादा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने 4 मजदूरों को रौंदा, तीन की मौत

Nawada Road Accident: बिहार के नवादा में गुरुवार को यानी की आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक बेकाबू ट्रक ने 4 लोगों को रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। सभी लोग मजदूर थे, जो सब्जी मंडी में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
घटना के बाद से लोगों में आक्रोश
खबरों की माने तो यह दर्दनाक हादसा नवादा गया पथ पर सोभिया कृषि फार्म के समीप केवट नगर के पास हुआ है। ट्रक गया की तरफ से नवादा आ रहा था। इसी दौरान ट्रक बेकाबू हो गया और मजदूरों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
चालक की तलाश जारी
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मजदूरी का काम करते थे। वह प्रतिदिन नवादा शहर सब्जी मार्केट में गाड़ी में सब्जी उतारने का काम करते थे। आज भी सब्जी उतारने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना का जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हुई है। जाम को हटा दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचे
वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर अंजनी कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी) भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "घटना हृदयविदारक है। मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के तहत 20,000 रुपए दिए गए हैं। घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और एक व्यक्ति घायल है जिसका इलाज जारी है।"
ये भी पढ़ें:- Drug Case: पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा अरेस्ट, NDPS एक्ट में पुलिस का एक्शन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS