पिता को कमरे में बंद कर दो बहनों से किया गया रेप, विरोध करने पर बदमाशों ने युवती पर चलाया चाकू

बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले में बदमाश इस कदर बेखौफ हैं कि वे अब पुलिस प्रशासन (police administration) से कतई भयभीत नहीं हो रहे हैं। यहां कुछ बदमाश लड़कों ने जबरन घर में घुसकर दो बहनों के साथ जबरन गैंगरेप (Gange Rape) किया। गंदे काम का विरोध करने पर पीड़िताओं को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना इलाके में चार युवक तेज बारिश का बहाना बनाकर अपने पड़ोसी के घर में जबरन दाखिल हो गए। लड़कियों के पिता द्वारा चारों मनचलों के जबरन घर में घुसने का विरोध भी किया गया। लेकिन इन्होंने तेज बारिश का बहाना बना डाला।
ये चारों बदमाश शराब के नशे में धुत थे व गंदी-गंदी बातें कर रहे थे। पिता ने इन हरकतों का विरोध किया तो ये सभी बदमाश गुस्से में आ गए। साथ ही बदमाशों द्वारा लड़कियों के पिता को घर में स्थित एक कमरे में बंद कर दिया। फिर आराम से ये चारों मनचले घर में दाखिल हो गए। जहां बदमाशों ने पहले तो घर में मौजूद दो बहनों के साथ छेड़छाड़ (Molestation) की। दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो चारों मनचलों ने उनके साथ मारपीट की व चाकू मारकर दोनों लड़कियों को जख्मी कर दिया। इसके बाद चारों ने दोनों बहनों के साथ घर में ही दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम दे डाला। फिर बदमाशों ने दोनों लड़कियों को पिस्तौल का भय दिखाकर चुप रहने की धमकी दी और फरार हो गए।
इसके बाद दोनों पीड़ित लड़की स्थानीय पुलिस (Police) के पास पहुंची। जहां उन्होंने चारों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने वहां दोनों पीड़िताओं को चलता कर दिया। इसको लेकर पीड़िता ने नबीनगर थाना प्रभारी के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि हम वारदात के बाद शिकायत लेकर नवीनगर थाना पहुंचे। जहां हमने अपने साथ हुए गंदे काम की लिखित शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने हमारे सामने ही हमारी लिखित शिकायत के आवेदन को फाड़ दिया।
पीड़ित लड़कियों ने अब थक-हारकर जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िताओं ने वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान विक्रम शर्मा, आनंद शर्मा, अनिल शर्मा और रामस्वरूप शर्मा के तौर पर की है। वहीं अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS