खुदाई के दौरान मिट्टी के ढेर के नीचे दबने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

बिहार (Bihar) के नवादा (Nawada) जिले के कौवाकोल थाना इलाके से एक दर्दनाक दुर्घटना (Accident) सामने आई है। यहीं स्थित पावापुरी गांव में मिट्टी खुदाई करने गई दो महिलाओं की बधार में ही दर्दनाक मौत (Death) हो गई। जानकारी के अनुसार इन दोनों महिलाओं के ऊपर काफी ऊंचाई से एक भारी भरकम मिट्टी की ढांग आकर गिर गई थी। जिसके नीचे दबने की वहज से इन दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। इसके अलावा दोनों महिलाओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों महिलाएं अपने घरों में पुताई के लिए अच्छी सी मिट्टी लेकर आने के लिए पावापुरी गांव स्थित बधार में गई हुई थी। इस जगह पर ये दोनों महिलाएं धीरे-धीरे नीचे से मिट्टी की खुदाई कर रही थी। इस बीच अचानक मिट्टी की एक बड़ी सी ढांग इन दोनों महिला के शरीर के ऊपर आकर गिर गई। जिसके नीचे दब जाने की वजह से दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही जान निकल गई। हादसे में जान गंवाने वाली एक महिला की पहचान दरियापुर गांव निवासी जादू यादव की 35 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाली दूसरी महिला इसी गांव के रहने वाले रामवृक्ष यादव की 40 वर्षीय पत्नी लालो देवी थीं।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर ही पहुंच गए। जहां इन लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं के ऊपर मिट्टी का ढेर हटा पाने में सफलता मिली। जब तक काफी देर हो चुकी थी। मिट्टी के ढेर की नीचे दबी दोनों महिलाएं अपना दम तोड़ चुकी थीं। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं के शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS