झारखंड वृंदाहा वाटर फॉल में डूबकर 2 युवकों की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने खोजे शव

झारखंड (Jharkhand) के कोडरमा (koderma) जिले के झुमरीतिलैया थाना इलाके की जरगा पंचायत स्थित वृंदाहा वाटर फॉल (Vrindaha Water Fall) में शुक्रवार की दोपहर को दो युवक डूब गए थे। वहीं अब इन दोनों युवकों के शवों को 24 घंटे के अंदर कड़े प्रयासों के बाद गोताखोरों (divers) की मदद से खोज निकाला गया है। मृतकों में बिहार (Bihar) के नवादा (Nawada) जिले के रूपौल निवासी सुनील कुमार शर्मा का 18 वर्षीय सिद्धार्थ कुमार और बाढ़ बख्तियारपुर का रहने वाला 18 वर्षीय कार्तिक कुमार शामिल है।
दोनों शव चौपारण से बुलाई गई 25 सदस्यीय गोताखोरों की विशेष टीम की मदद से बरामद किया गया है। हादसे के बाद से ही दोनों के परिवार वालों का रो-रोकर हाल बुरा है। जानकारी के अनुसार मृतक सिद्धार्थ अपने परिजनों का एकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बिहार के नवादा और बाढ़ बख्तियारपुर से 3 लड़के एक साथ मोटरसाकिल पर सवार होकर वृंदाहा वाटर फॉल घूमने के लिए पहुंचे थे। स्नान के बाद एक युवक सिद्धार्थ पैर फिसलने की वजह से पानी में गिर गया व साथ ही डूबने लगा। जिसको बचाने के प्रयास में मित्र कार्तिक भी पानी में उतरा गया। वह भी पानी में डूबने लगा। फिर तीसरे साथी सन्नी राज ने भी अपने दोनों मित्रों को बचाने की कोशिश की। वो भी गहरे पानी में डूबने लगा। जिसको स्थानीय लोगों ने समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई।
दोनों लड़कों के शवों को शुक्रवार की देर शाम तक बरामद नहीं किया जा सका। इस पर तिलैया पुलिस ने हजारीबाग के चौपारण से 25 सदस्यीय गोताखोरों की टीम बुलाई। गोताखोरों की टीम ने शनिवार की सुबह सात बजे से दोनों लापताओं की खोज शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर को दोनों शव बरामद हुए। यहां से शवों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गोताखोरों का कहना है कि दोनों लाश वाटर फॉल के तेज झरने के नीचे पत्थरों के बीच फंस गई थीं। जो कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गईं।
एकलौता पुत्र था सिद्धार्थ
तिलैया पहुंची नवादा की रहने वाली संगीता देवी ने बताया कि सिद्धार्थ उनका एकलौता पुत्र था। वह बीए की पढ़ाई के लिए गुरुवार को पटना (Patna) जाने वाला था। पर रात में पब्जी खेलने के दौरान उसके मित्रों ने उसको नवादा में ही रुकने के कहा। साथ ही घूमने का प्लान बना लिया। उन्होंने काफी मना भी किया था।
मां की हालत बिगड़ी
दूसरी ओर कार्तिक की मौत की जानकारी पर मौके पर पहुंचे उसके मामा अभिषेक आंनद ने बताया कि वह पार्ट वन की पढ़ाई कर रहा था। बिना बताए वह यहां पर घूमने आया था। वृंदाहा वाटर फॉल में उसके डूब जाने की जानकारी मिलने के बाद से ही उसकी मां की हालत बिगड़ गई है। कार्तिक दो भाई थे। जिसमें यह छोटा था। कार्तिक का पिता निधन पूर्व में ही हो चुका है। कार्तिक की मौत के बाद से मां की हालत बिगड़ गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS