संपत्ति हथियाने के लिए चाचा बना हैवान, भतीजी को जिंदा जलाकर मार डाला

संपत्ति हथियाने के लिए चाचा बना हैवान, भतीजी को जिंदा जलाकर मार डाला
X
बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर संपत्ति हथियाने की खातिर अपनों ने ही महिला को जिंदा जलाकर मार डाला। मामले का खुलासा शुक्रवार की सुबह को हुआ।

बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां पर संपत्ति (Property) हथियाने के लिए एक महिला को जिंदा जला कर मार (Kill woman) दिया गया है। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या (Murder) का आरोप उनके चाचा व उनके बेटे पर लगाया है।

मृतक महिला की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ गांव के रहने वाले विनोद कुमार की 50 वर्षीय पत्नी विभा देवी के रूप में की गई है। मृतक महिला के बेटे ने बताया कि मां के मायके में शादी समारोह (Wedding ceremony) था। उसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मां शाहपुर गांव आई थी। वर्ष 2003 से ही विभा देवी का अपने चाचा से जमीनी विवाद (Ground dispute) चल रहा था। इस विवाद को खत्म करने के इरादे से मायके में विभा देवी को अकेला पाकर चाचा व उसके साथियों ने उनको जिंदा जला दिया। शुक्रवार की सुबह को जब काफी देर तक विभा देवी ने कमरे का गेट नहीं खोला तो लोगों को अनहोनी का संदेह हुआ। लोगों ने उनके कमरे का गेट तोड़कर देखा तो घर में अधजला शव पड़ा हुआ था।

बुरी तरह से जले हुए शव को देखकर परिवार वाले सहम गए और इस मामले की तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भिजवा दिया।

थाना अध्यक्ष नारद प्रसाद नारद मुनि सिंह ने कहा कि भूमि विवाद के चलते महिला की हत्या किए जाने की बातें सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

Tags

Next Story