Cabinet Expansion 2021: पशुपति पारस बने केंद्रीय मंत्री, अब भतीजे चिराग पासवान उठा सकते हैं ये बड़ा कदम

Cabinet Expansion 2021: पशुपति पारस बने केंद्रीय मंत्री, अब भतीजे चिराग पासवान उठा सकते हैं ये बड़ा कदम
X
चिराग पासवान से बगावत कर एलजेपी अध्यक्ष बने सांसद पशुपति कुमार पारस को अब मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल चुकी है। वहीं इससे पहले भतीजे चिराग पासवान चेतावनी दे चुके हैं कि पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है तो वे कोर्ट में चले जाएंगे।

चिराग पासवान (Chirag Paswan) से बगावत करने के बाद चाचा पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) एलजेपी (LJP) के अध्यक्ष बने थे। वहीं अब बुधवार को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार (Union Cabinet Expansion) में सांसद पशुपति कुमार पारस को मंत्री बना (ashupati Kumar Paras made minister) दिया गया है। चाचा पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय मंत्री बनने की शपथ ले ली है। वहीं इससे पहले भतीजे चिराग पासवान पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है तो वे कोर्ट में चले जाएंगे।

चाचा पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बाद से ही भतीजे चिराग पासवान का रवैया उनके प्रति सख्त था। लेकिन अब पशुपति कुमार पारस केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। अब ये देखना होगा कि आगे भतीजे चिराग पासवान का रवैया क्या होता है।

जुमई सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को एक के बाद एक ट्वीट कर अपने चाचा पशुपति के खिलाफ हमला बोला। साथ ही चाचा पशुपति नाथ के केंद्रीय मंत्रिमंडल में जाने का विरोध जताने की बात भी कही। चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'पार्टी विरोधी और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने की वजह से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) से पशुपति कुमार पारस (Pashupati Paras) को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है। यदि पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कराया जाता है तो इसका पार्टी कड़ा ऐतराज करेगी।

अन्य ट्वीट में चिराग पासवान ने लिखा कि लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा पार्टी से निकाले गए सांसदों में से पशुपति कुमार पारस को नेता सदन मानने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष उनके फ़ैसले पर पुनः विचार याचिका दी थी जो अभी भी विचाराधीन है।

लोक जनशक्ति पार्टी ने आज माननीय लोकसभा अध्यक्ष के प्रारम्भिक फैसले जिसमें पार्टी से निष्कासित सांसद पशुपति पारस जी को एलजेपी का नेता सदन माना था के फैसले के खिलाफ आज दिल्ली हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है।

Tags

Next Story