पांच वर्षीय बच्चे के साथ दरिंदे ने किया गंदा काम, पीड़ित मां ने यहां लगाई न्याय की गुहार

पांच वर्षीय बच्चे के साथ दरिंदे ने किया गंदा काम, पीड़ित मां ने यहां लगाई न्याय की गुहार
X
बिहार के पटना जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर वहशी दरिंदे ने पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर दिया है। वहीं पीड़ित बच्चे की मां ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दी है।

बिहार (Bihar) के पटना (Patna) जिले से आई वारदात ने दिल को झकझौर कर रख दिया है। यहां पर एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म (unnatural rape) कर दिया गया है। वहीं बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने (Police) आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह शर्मनाक घटना शनिवार को पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र (Masaudhi Police Station Area) के जगनपुरा गांव में गांव में अंजाम दी गई। यहां पर एक वहशी दरिंदा एक मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक संबंध (unnatural relationship) बनाने के बाद फरार हो गया। मासूम बच्चा रोता बिल्खता हुआ अपने घर पहुंचा, जहां उसने रोते हुए ही पूरी घटना अपनी मां को बताई। इस मामले को लेकर पीड़ित बच्चे की मां ने गांव के ही रहने वाले एक युवक राजीव के खिलाफ मसौढ़ी थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

जगनपुरा गांव में शनिवार की दोपहर को यह शर्मनाक घटना अंजाम दी गई। शनिवार की दोहपर में पीड़ित बच्चा गांव में खेल रहा था। उसी वक्त आरोपी राजीव उस बच्चे को बहला फुसला कर अपने घर पर ले गया। उस वक्त उसके घर में कोई और मौजूद नहीं था। घर लाने के बाद राजीव ने उस बच्चे के साथ गंदा काम किया। जब बच्चा दर्द से रोने और चिल्लाने लगा तो वो वहां से भाग खड़ा हुआ। बच्चा किसी तरह दर्द से कराते हुए अपने घर पहुंचा व अपनी मां को सारी बात बता दी। मां बच्चे को लेकर मसौढ़ी पुलिस थाने पहुंची।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को शिकायत के कुछ समय बाद ही अपनी गिरफ्त में ले लिया था। लेकिन शर्मनाक घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच आरोपी के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए उसे पुलिस हिरासत में छिपा कर रखा गया था। पुलिस की ओर से सुबह को उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी गई।

Tags

Next Story