बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए संबंध, पोल खुली तो हो गया फरार

बिहार (Bihar) में महिलाओं, बहन और बेटियों के खिलाफ रेप (Rape) समेत अन्य आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अब ताजा मामला कैमूर (Kaimur) जिले से सामने आया है। यहां पर यूपी (UP) निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी रिश्तेदार एक नाबालिग लड़की के साथ रेप (rape with minor girl) की वारदात को अंजाम दे दिया है। पीड़िता ने महिला थाना भभुआ में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।
रेप पीड़ित नाबालिक लड़की को कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड की निवासी बताया जा रहा है। आरोपी युवक चचेरी बहन का देवर है। करीबी जानकार होने की वजह से यह लड़का अक्सर लड़की के घर-परिवार में आता जाता रहता था। इस बीच लड़के ने नाबालिग लड़की से शादी करने का झांसा दिया और एक दिन घर उसे बाइक पर बैठाकर मोहनिया लेकर चला गया। जहां उसने होटल में ले जाकर नाबालिग लड़की को नशे की दवा खिलाई। इसके बाद युवक ने नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। फिर आरोपी युवक लड़की को वापस उसके घर छोड़ गया। जिसके बाद नाबालिग लड़की ने पूरी आपबीती अपने परिवार वालों को बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना भभुआ में शिकायत दी और न्याय की गुहार लगाई।
मामले पर भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया रामगढ़ की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का केस सामने आया है। पीड़ित नाबालिग लड़की ने अपनी शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई है। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज करा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS