प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की चल रही तैयारी, जदयू के वरिष्ठ नेता ने दिए ऐसे संकेत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाद देश के अन्य राज्यों में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून (population control law) को लागू करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। बिहार (Bihar) के लिए इस तरह के संकेत स्वयं जदयू के संसदीय समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा (JDU leader Upendra Kushwaha) की ओर से मोतिहारी (motihari) में दिए गए हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जिस राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होने जा रहा है, वो काफी अच्छा कदम है। इसकी सराहना की जानी चाहिए।
मोतिहारी में जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को वर्तमान में देश की सबसे बड़ी जरुरत करार दिया। साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि ये स्वागत योग्य कदम है। जब उपेन्द्र कुशवाहा से बिहार को लेकर जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ उत्तर दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर नीतीश कुमार सरकार भी गंभीर है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इसको बिहार में लागू करने से पहले सभी से राय ली जाएगी।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि जनसंख्या पर नियंत्रण ना हो तो चाहे जितना विकास हो जाए, दिक्कतें खत्म नहीं हो सकती हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में भी ये कानून आएगा। वहीं उन्होंने कहा कि पर किस वक्त तक, इस पर फिलहाल कुछ नहीं बताया जा सकता है।
कानून व्यवस्था के सवाल पर कही ये बात
इस दौरान कुशवाहा ने बिहार की कानून व्यवस्था पर मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद लेकर उठाए गए सवालों पर भी स्ष्पट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यदि उनको कोई दिक्कत थी तो उन्हें पहले हमें बताना था। वैसे कुशवाहा ने उस वक्त अजय निषाद का नाम नहीं लिया। वहीं कुशवाहा ने कहा कि वे नहीं कह रहे हैं कि हर स्थान पर सब कुछ सही है। यदि कुछ जगहों पर कुछ घटना हो रही हैं, इनका संज्ञान स्वयं सीएम नीतीश कुमार लेते हैं। एक बार सीएम नीतीश कुमार तक केस पहुंच जाए। फिर भविष्य में इस तरह की घटना सामने नहीं आएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS