अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बिहार में परिवाद दायर, शिकायतकर्ता ने लगाया ये आरोप

बिहार के गया में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बिहार के एक कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ यह मामला राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रदेश महासचिव ने दर्ज कराया है। कंगना रनौत के खिलाफ यह परिवाद बीते बुधवार को गया के सिविल कोर्ट में दाखिल कराया गया। कंगना रनौत के खिलाफ के खिलाफ आरएलएसपी नेता विनय कुशवाहा ने ये आरोप लगाये हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि बीते दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट से आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
मामले को लेकर पूर्व में उपेंद्र कुशवाहा ने भी अभिनेत्री के खिलाफ साधा था निशाना
आपको बात दें इस मामले को लेकर बीते दिनों आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट कर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ निशाना साधा था। उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ रालोसपा की पुरानी एक चुनावी सभा की तस्वीर के दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगाया था। इस मामले पर उपेंद्र कुशवाहा ने पूछा था कि क्या रालोसपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा की तस्वीर का दुरुपयोग करने से कंगना रनौत को राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा?
याद रहे, यो यो फन्नी सिंह (Yo Yo Funny Singh) नाम के ट्विटर अकांउट से रालोसपा की चुनावी सभा की एक तस्वीर को शेयर किया गया। इस ट्विटर अकांउट की ओर से इस तस्वीर में दिखाई दे रहे नेताओं को अलग-अलग उपनामों से संबोधित किया गया था। इन नेताओं को लुटियंस लिबरल, जिहाद, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिस्ट व खालिस्तान उपनामों से संबोधित किया गया। साथ ही रोलोसपा की इस तस्वीर में दिख रहे नेताओं इस ट्विटर अकांउट की ओर से टूकड़े - टूकड़े गैंग के नये स्टार बताया गया। वहीं इस तस्वीर से संबंधित ट्वीट को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम के ट्विटर अकांउट से एक बार फिर से ट्वीट कर तंज कसा गया है। जिस पर आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने गहरी नाराजगी जाहिर की।
रालोसपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा की तस्वीर का दुरुपयोग करने से आपको राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा !
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) December 4, 2020
कंगना रनौत जी, क्या आपको इतनी समझ है ?@bihar_police @DGPMaharashtra @MumbaiPolice, please take stringent actions against these social media culprits. https://t.co/EGsdpEMvXF
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS