उपेंद्र कुशवाहा ने कंगना रनौत से पूछा, आपको ऐसा करने से क्या फायदा मिलेगा?

रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा द्वारा शुक्रवार को ट्वीट कर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ निशाना साधा गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ रालोसपा की पुरानी एक चुनावी सभा की तस्वीर के दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने पूछा कि रालोसपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा की तस्वीर का दुरुपयोग करने से क्या कंगना रनौत को राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा? वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि कंगना रनौत, क्या आपको इतनी समझ है?
ये है पूरा मामला
आपको बता दें, यो यो फन्नी सिंह (Yo Yo Funny Singh) नाम के ट्विटर अकांउट से रालोसपा की चुनावी सभा की एक तस्वीर को शेयर किया गया है। रालोसपा की इस तस्वीर का इस ट्विटर अकांउट की ओर से दुरुपयोग भी किया गया है। इस तस्वीर में दिखाई दे रहे नेताओं को अलग - अलग उपनामों से संबोधित किया गया है।इस तस्वीर में दिख रहे नेताओं को लुटियंस लिबरल, जिहाद, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिस्ट और खालिस्तान उपनामों से संबोधित कियागया है। साथ ही रोलोसपा की इस तस्वीर में दिख रहे नेताओं इस ट्विटर अकांउट की ओर से टूकड़े - टूकड़े गैंग के नये स्टार बताया गया है। वहीं इस तस्वीर से संबंधित ट्वीट को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम के ट्विटर अकांउट से एक बार फिर से ट्वीट कर तंज कसा गया है। जिस पर आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने गहरी नाराजगी जाहिर की है।
रालोसपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा की तस्वीर का दुरुपयोग करने से आपको राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा !
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) December 4, 2020
कंगना रनौत जी, क्या आपको इतनी समझ है ?@bihar_police @DGPMaharashtra @MumbaiPolice, please take stringent actions against these social media culprits. https://t.co/EGsdpEMvXF
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS