बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक रामदेव राय जी का निधन, मदन मोहन झा समेत विभिन्न लोगों ने शोक जाहिर किया

बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक रामदेव राय जी का निधन, मदन मोहन झा समेत विभिन्न लोगों ने शोक जाहिर किया
X
बिहार के बेगूसराय के बछवाड़ा से कांग्रेस के विधायक रामदेव राय जी का असामयिक निधन हो गया। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा व तेजस्वी यादव समेत विभिन्न सियासी लोगों ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने शनिवार को ट्वीट कर बेगूसराय के बछवाड़ा से कांग्रेस के विधायक रामदेव राय जी के असामयिक निधन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बछवाड़ा के विधायक और हम सब के अभिभावक रामदेव राय जी आज हमारे बीच नहीं रहे। साथ ही उन्होंने रामदेव राय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।



राजनीतिक जीवन में उनकी कमी सदा खलती रहेगी: तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता व बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक अभिभावक रामदेव राय जी के असामयिक निधन की ख़बर सुन दुखी हूं। उन्होंने बताया कि वो सात बार विधायक व एक बार सांसद रहे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक जीवन में उनकी कमी सदा खलती रहेगी। तेजस्वी यादव ने उन्हें विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।



सदा आपका नाम अमर रहेगा: अमिता भूषण

बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण ने भी ट्वीट के माध्यम से रामदेव राय जी के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि दुखद:! बेगूसराय के अभिभावक, बछवाड़ा के वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, रामदेव राय जी हमारे बीच नहीं रहे। अमिता भूषण ने उन्हें नमन करते हुये कहा कि आपकी कीर्ति, आपकी सादगी और आपका नाम सदा अमर रहेगा।



Tags

Next Story