जीतन राम मांझी के इस रहस्य को जानते हैं तेज प्रताप यादव, देखें वीडियो

बिहार के पूर्व सीएम एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी ने बीते दिनों राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर बिहार की सियासत में घमासान मचा हुआ है। अब इस मामले को लेकर राजद नेता एवं तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी को आड़े हाथ लिया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हर कोई बात को लेकर हैरान है कि तेज प्रताप यादव जीतन राम मांझी का क्या रहस्य जाने हैं। जो वो सीधे तौर पर मांझी को धमकियां दे रहे हैं।
मांझी जी क्या क्या करते है अपने कमरे में अब हम भी पोल खोलेंगे मांझी जी के बगल में मेरा आवास है और अपने आवास में वो क्या क्या करते है सब पोल खोलेंगे।
— Mukesh Singh@ANI (@Mukesh_Journo) January 8, 2021
जीतन राम मांझी दो दिन पहले तेजश्वी यादव पर बयान दिए थे जिसमे उन्होंने कहा था तेजश्वी बाहर हनीमून मनाने जाते है। pic.twitter.com/hUeWlgkYe1
तेज प्रताप ने मांझी को आगाह किया आपके बगल में ही है उनका कमरा
तेज प्रताप यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी जी अपने कमरे में क्या - क्या करते हैं। तेज प्रताप यादव ने धमकी भरे लहजे में कहा कि जीतन राम मांझी के बगल में उनका आवास भी है। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि और अपने आवास में मांझी क्या - क्या करते है, अब वो मांझी के इन सभी रहस्यों का खुलासा करेंगे। तेज प्रताप यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी द्वारा दो दिन पहले तेजस्वी यादव के खिलाफ बयान दिए थे। जिसमें उन्होंने कहा था तेजस्वी यादव बाहर हनीमून मनाने जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS