video viral : महिला पुलिसकर्मियों के ठुमके देखकर बार डांसर भी हो जाएंगी हैरान

Video Viral : बिहार पुलिस (Bihar Police) अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस वो अपनी किसी कार्रवाई के चलते नहीं। ब्लकि भोजपुरी गानों (Bhojpuri songs) पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए डांस (Dance of female police personnel) को लेकर सुर्खियों में छाई हूई है। महिला पुलिस कर्मियों के इस डांस का एक वीडियो (A dance video) भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला भागलपुर पुलिस लाइन (Bhagalpur Police Line) का बताया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों की इस डांस वीडियो (dance video of female police personnel) पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखाई दे रहा है कि दो महिला पुलिसकर्मी वर्दी पहने हुए ही भोजपुरी अश्लील गानों (Bhojpuri Dirty songs) पर जमकर नाच रही हैं। इन गानों पर वो जमकर ठुमके भी लगा रही हैं। वायरल वीडियो पर लोगों ने यहां तक टिप्पणियां कर दी हैं कि कम से कम इनको वर्दी की तो शर्म रखनी चाहिए थी। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस कर्मी तकिया अपने हाथों में लेकर डांस करती हुई भी दिख रही है।
भोजपुरी अश्लील गानों पर डांस करती महिला पुलिस कर्मियों के एक-एक ठुमके पर जमकर तालियां भी बज रही हैं। भोजपुरी गानों पर डांस करती इन महिला पुलिस कर्मियों ने ऐसा समां बांधा कि सोशल मीडिया पर लोग जमकर इनके वायरल वीडियो को देख रहे हैं। महिला पुलिस कर्मियों का यह वीडियो रंगों और उमंगों के त्योहार होली त्योहार पर जमकर वायरल हुआ, अब भी हो रहा है। वायरल वीडियो में दो महिला पुलिस वाली मय वर्दी के इस कदर ठुमके लगा रही हैं कि मानो जैसे कोई महिला कलाकार अपना प्रदर्शन दिखा रही हो। वहीं इस वायरल वीडियो के डांस को देखकर शायद भोजपुरी महिला कलाकार एवं बार डांसर भी हैरान रह जाएंगी। वीडियो में डांस करती नजर आ रहीं दोनों महिला पुलिसकर्मी भागलपुर पुलिस लाइन की बताई गई हैं।
जानकारी के अनुसार 27 मार्च की देर रात में एक पार्टी का आयोजन हुआ था। आयोजित इस पार्टी में ज्यादातर महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रही थीं। जानकारी ये भी है कि इस पार्टी में करीब 5-6 पुरुष पुलिस वालों ने भी हिस्सा लिया। इस पार्टी में सभी पुलिस कर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए और खूब मस्ती भी की। पार्टी में भोजन की भी व्यवस्था रही। इस दौरान किसी ने अचानक इस पार्टी का वीडियो बना लिया जो उसके बाद से ही जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS