बाढ़ प्रभावित नालंदा पहुंचे सीएम नीतीश, पीड़ित लोगों से मिलने के लिए जलजमाव के बीच बोरों पर भी चले, देखें वीडियो

बाढ़ प्रभावित नालंदा पहुंचे सीएम नीतीश, पीड़ित लोगों से मिलने के लिए जलजमाव के बीच बोरों पर भी चले, देखें वीडियो
X
बिहार में बाढ़ और गुलाब चक्रवात से लोगों की समस्याएं बढ़ गईं हैं। इस बीच खुद सीएम नीतीश कुमार लोगों की परेशानियां का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम नीतीश नालंदा में जलजमाव के बीच बोरों पर चलकर बाढ़ प्रभावित दरियापुर भीखोचक निवासियों के बीच पहुंचे।

बिहार (Bihar) में बाढ़ (Flood) और गुलाब चक्रवात (rose cyclone) से बिगड़ी स्थितियों के बीच सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) लोगों की दिक्कतों को समझने के लिए खुद निकले। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से पटना (patna), नालंदा (nalanda) और नवादा (Nawada) जिले का निरीक्षण करने के लिए गए। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के संग आयुक्त संजय अग्रवाल समेत विभिन्न अफसर व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले बाढ़ प्रभावित नालंदा के क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। सड़क मार्ग से गुजरता हुआ सबसे पूर्व सीएम का काफिला बिंद पहुंचा। यहां के बाद सीएम नीतीश कुमार अस्थावां, रहुई व कतरीसराय पहुंचे। लगातार हो रही बारिश की वजह से नालंदा में तमाम नदियां उफान पर बह रही हैं। पंचाने, जिरायन और सकरी नदियों के तटबंध कई स्थानों पर टूट गए हैं। इन जगहों पर धान समेत दूसरी फसलें जलमग्न हो गई हैं। इस दौरान सीएम नीतीश के साथ प्रदेश के जल संसाधन मंत्री संजय झा, आयुक्त संजय अग्रवाल और अन्य अफसर उपस्थित रहे। सीएम नीतीश कुमार ने इन हालातों से निपटने के लिए अधिकारियों को राहत कार्य चलाने के जरूरी निर्देश दिया। सीएम नीतीश जलजमाव वाले क्षेत्रों में पैदल पहुंचकर हाल जानते हुए नजर आए। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार को नालंदा जिले के बाढ़ प्रभावित दरियापुर भीखोचक में मिट्टी भरे बोरे से बनी पगडंडी से चलकर पार करना पड़ा।

नवादा पहुंचकर भी लिया स्थिति का जायजा

सीएम नीतीश कुमार नालंदा के बाद नवादा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां नारदीगंज में सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाके का हाल जाना। नवादा जिले के धनार्जय नदी पर बन रहे पुल का डायवर्जन टूटने की वजह से 25-30 गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हिसुआ व नरहट में हालत काफी चिंताजनक हैं। यहां के विभिन्न गांव प्रखंड मुख्यालय से कटे हुए हैं। यहां सीएम नीतीश कुमार ने जिला प्रशासन से हर संभव राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। नालंदा में सीएम नीतीश कुमार के रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

Tags

Next Story