ट्रेन में बनियान अंडरवियर में घूम रहे JDU Mla के फोटो के बाद सामने आया वीडियो, पार्टी नेताओं ने कह दी ये बड़ी बात

बिहार (Bihar) में भागलपुर (Bhagalpur) जिले की गोपालपुर सीट से जदयू के विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ गोपाल मंडल (JDU MLA Narendra Kumar alias Gopal Mandal) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब जदयू विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) की सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल (video viral) हो रही है। जिसके बाद से विधायक की और ज्यादा परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। वायरल वीडियो में विधायक गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस में चड्डी-बनियान (tights-vest) पहन कर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह मामला बीते दिनों को बताया गया है। मामले को लेकर केस दर्ज हो चुका है। वहीं अब पार्टी नेताओं की ओर से भी जदयू (JDU) विधायक गोपाल मंडल को इशारों-इशारों में नसीहत दी गई है। मामले के बाद उत्पन्न विवाद को जदयू के नेता साधने के प्रयास में जुटे हुए भी नजर आ रहे हैं। मामले पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और संजय झा की ओर से बयान सामने आए हैं। संजय झा का कहना है कि उनकी पार्टी सभ्य आचरण के लिए पहचानी जाती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस पूरे मसले की जानकारी नहीं है। हर किसी को एक नेता से उचित व्यवहार की उम्मीद होती है। मंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि नेताओं को सार्वजनिक जगहों पर मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए।
ट्रेन में चड्डी-बनियान पहन कर घूमते दिखाई दे रहे विधायक गोपाल मंडल की वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही इनके खिलाफ तंज कसे जा रहे हैं। उतर्कष सिंह नामक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा गया है कि जदयू विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि उन्हें बहुत जोर से प्रेशर आया था। इसलिए बिना कपड़ों के वाशरूम जाना पड़ा और इनका वायरल वीडियो देख लें।
जदयू विधायक गोपाल मंडल पर राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में चड्डी-बनियान पहन कर घूमने का आरोप है। इस विवाद ने नया रंग ले लिया है। जदयू विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ गोपाल मंडल पर उनके साथ ही उसी ट्रेन में सफर कर रहे प्रहलाद पासवान ने नई दिल्ली जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया है। यात्री प्रहलाद पासवान ने अपनी शिकायत में बताया है कि जदयू विधायक गोपाल मंडल ने उनके साथ अभद्रता की थी। गलत व्यवहार करते हुए उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। यात्री का आरोप है कि जदयू विधायक गोपाल मंडल के साथ वालों ने उनके साथ मारपीट भी की। इन लोगों ने यात्री पर जातिसूचक तंज भी कसें। इन लोगों ने यात्री को गंदा पानी तक पिला दिया। यात्री प्रहलाद पासवान ने ये आरोप भी लगाए हैं कि उस दौरान उनकी दो अंगुठियां और गले की चेन तक खींच ली गई।
पीड़ित यात्री ने उठाया यह कदम
जानकारी के अनुसार जदयू विधायक गोपाल मंडल तेजस राजधानी ट्रेन की ए-1 कोच में यात्रा कर रहे थे। प्रहलाद पासवान भी ट्रेन के इसी कोच में यात्रा कर रहे थे। विवाद बढ़ा तो प्रहलाद पासवान ने टीटीई और गार्ड की मदद से उनका कोच भी परिवर्तन करा लिया। प्रहलाद पासवान ने गोपाल मंडल पर अपना मास्क तक हटाने का भी आरोप जड़ा है। प्रहलाद पासवान ने यह भी बताया कि जहां से बदसलूकी चल रही थी, उसी ट्रेन के उसी कोच में अन्य महिला यात्री भी उपस्थित थीं। इसको लेकर प्रहलाद पासवान ने विधायक के खिलाफ नई में जीआरपी से शिकायत की है। प्रहलाद पासवान का कहना है कि वह नई दिल्ली उपचार कराने के लिए जा रहे थे। उनका कहना है कि विधायक ने गलत किया है और वह माफी के लायक नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS