Video Viral: नाव लेकर दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, आजादी के बाद से आज तक सड़क के लिए तरस रहा गांव

Video Viral: नाव लेकर दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, आजादी के बाद से आज तक सड़क के लिए तरस रहा गांव
X
बिहार का समस्तीपुर जिला इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। इससे वे लोग खासे परेशान हैं। जिन घरों में इन दिनों शादी है। इसी समस्या के बीच गोवरसीठा गांव में नाव से एक दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा।

बिहार (Bihar) के कई जिले इन दिनों बाढ़ (flood) से जूझ रहे हैं। बाढ़ ने समस्तीपुर (Samastipur) जिले के हालात भी बिगाड़ रखे हैं। ऐसे में शादी (wedding) करने वाले परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के हालातों के बीच शादी कर दूल्हों (groom) द्वारा बेशकीमती गाड़ियों से दुल्हन को ब्याह कर अपने घर लेकर जाने के सपने भी चूर हो रहे हैं। स्थिति ये है कि यहां के लोगों के लिए नाव (boat) ही एक मात्र सहारा रह गई है। शादी करने बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को नाव के सहारे ही (Bride farewell on boat) अपने घर लेकर पहुंच रहे हैं। इस बीच जिले के कल्याणपुर प्रखंड के गोवरसीठा गांव का एक वीडियो वायरल (video viral) हुआ है। जहां एक मजबूर दूल्हा अपनी शादी करने के लिए नाव के सहारे बारात लेकर पहुंचा। साथ ही शादी करने के बाद नाव पर ही दुल्हन को विदा किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर प्रखंड के गोवरसीठा गांव में बीते एक युवती का विवाह था। इस बीच बागमती नदी का दबाव इतना बढ़ गया कि दुल्हन के घर के आस-पास बाढ़ का पानी जमा हो गया। इन हालातों में शादी समारोह में दूल्हे और बारात के पहुंचे के सभी रास्ता बंद हो गए। ऐसे में दूल्हे को नाव के सहारे ही दुल्हन के घर पहुंचना पड़ा। जिसके बाद गांव में शादी संपन्न हुई। अगले दिन परिजनों ने दुल्हन को उसी नाव पर विदाई दे दी। वहीं दूल्हा इसी नाव से अपनी जीवन साथी को लेकर रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि बाढ़ की वजह से गांव वालों ने बारात के लिए तीन नावों का इंतजाम किया था। अब इस अजब- गजब शादी का वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल हो रहा है। साथ ही हर ओर इसी शादी की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वारिसनगर प्रखंड के पूर्णाही गांव से दूल्हा बारात लेकर यहां आया था।

टोला निवासी बाढ़ से रहते हैं परेशान

जानकारी के अनुसार गोवरसीठा गांव के उक्त टोले में आजादी के बाद से आज तक एक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इन स्थितियों में टोला निवासियों के लिए बाढ़ विपदा बनकर आती है।

Tags

Next Story