बिहार विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधानसभा सत्र: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के सम्पन्न होने के बाद एक बार फिर पटना स्थित विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 'एनडीए' और महागठबंधन आमने - सामने नजर आये। आज पटना में 17वीं बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हुआ। जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के नए स्पीकर चुन लिये गए हैं। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया।
प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने इस दौरान हंगामा करने वाले विधायकों से शांत रहने की गुहार भी लगाई। लेकिन वे नहीं माने और सदन में हंगामा करते रहे। प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी की ओर से भाजपा विधायक विजय सिन्हा को बिहार विधानसभा स्पीकर चुने जाने की घोषणा की गई। बताया जाता है कि वोटिंग प्रक्रिया में विजय कुमार सिन्हा के पक्ष में 126 वोट पड़े। इसके बाद नये स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कुर्सी संभाल ली।
वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिये चल रही चुनावी प्रक्रिया के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने विभाजन के आरोप भी लगाये। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी की ओर से तेजस्वी यादव के आरोपों को भी खारिज करने की कोशिश की गई। जीतन राम मांझी ने कहा कि इसी सदन में ये भी बात देखी गई है कि जब माननीय राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी, तब पार्लियामेंट मेंबर माननीय लालू भी उपस्थित थे।
#WATCH | बिहार: राजद विधायकों द्वारा लगातार सदन में ध्वनि मत का विरोध किया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2020
प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने कहा, "इसी सदन में ये भी बात देखी गई है कि जब माननीय राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी, तब पार्लियामेंट मेंबर माननीय लालू जी भी उपस्थित थे।" https://t.co/B7x1KgV89y pic.twitter.com/OjLtifZ7Yg
तेजस्वी यादव ने लगाये बेइमानी के आरोप
इस दौरान बिहार विधानसभा में राजद विधायकों ने स्पीकर चुनाव में ध्वनि मत का विरोध करते हुए हंगामा भी किया। वहीं राजद विधायक तेजस्वी यादव ने कहा कि ये आपका दायित्व है महोदय की सदन की कार्रवाई नियमावली के अनुसार चले। जब तक दूसरे सदन के सदस्य बाहर नहीं जाएंगे, ये तो बेईमानी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS