बाइक चोरी कर चुपके से निकल रहा शख्स पकड़ा गया, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर कर दिया बुरा हाल

बिहार के बेगूसराय (Begusarai) जिले के गढ़पुरा प्रखंड में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन्हीं घटनाओं के बीच जिले के पगुराहा उप स्वास्थ्य केंद्र के निकट शुक्रवार को तड़के सुबह चोरी की मोटरसाइकिल चुपके से ले जाते युवक को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी शख्स को हसनपुर थाना इलाके के कोकनी के रहने वाले धर्मेंद्र पासवान बेटा रामचंद्र पासवान के रूप में पहचाना गया है।
जानकारी के अनुसार कोरियामा पंचायत के गोढ़ियारी वार्ड नंबर एक के रहने वाले सुधीर मुखिया की बाइक उनके दरवाजे पर खड़ी थी। यहां से आरोपी उस बाइक को चोरी करके पैदल ही निकल लिया। शुक्रवार को तड़के चार बजे पगुराहा उप स्वास्थ्य केंद्र के निकट दौड़ लगा रहे लड़कों की नजर मोटरसाइकिल लेकर जाते हुए शख्स पर पड़ी। इन लड़कों ने उससे बाइक के बारे में पूछताछ भी की। जिस पर उसने बाइक को ठीक कराने के लिए लेकर जाने की बात कही।
शक होने पर लड़कों ने उससे पता पूछा, वह संतोषजनक उत्तर नदीं दे सका। तुरंत लड़कों ने उसको पकड़ लिया। सख्ती से पूछने पर पता चला शख्स बाइक को चोरी करके लेकर जा रहा है। इसके बाद गांव के लोगों ने उसको जमकर पीटा। पिटाई से आरोपी को गंभीर चोटें आ गईं। मामले की जानकारी पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। जो उसको बेहोशी की अवस्था में लेकर गढ़पुरा अस्पताल पहुंची। जहां आरोपी युवक का उपचार चल रहा है।
क्षेत्र में चोरी हो चुकी हैं कई बाइक
बताया जा रहा है कि करीब एक महीने के अंदर गढ़पुरा प्रखंड इलाके के कई गांवों से 7 मोटरसाइकिल चोरी हो गई हैं। इसको लेकर पुलिस भी चिंतित थी। इससे अब हालिया दिनों में चोरी हुई बाइकों के मामलों का भी खुलासा होने की उम्मीद बढ़ गई है। हसनपुर थाने में बाइक चोरी के कई केस दर्ज हैं। हसनपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्त में आए बाइक चोर धर्मेंद्र पासवान की ससुराल गढ़पुरा पंचायत के धर्मपुर गांव में बताई जा रही है। धर्मेंद्र पासवान धर्मपुर निवासी पृथ्वी पासवान का दामाद है। इसके अलावा गढ़पुरा प्रखंड के रजौड़ पंचायत स्थित बलुआहा टोला में धर्मेंद पासवान का ननिहाल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS