बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई नाबालिग छात्रा तो लोगों ने कोचिंग संचालक को पेड़ से बांधकर इतना पीटा और फिर...

बिहार (Bihar) में नालंदा (Nalanda) जिले से एक अजब-गजब मामला (strange case) सामने आया है। यहां कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली एक लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई (girl eloped with her boyfriend)। लड़की के परिजनों ने इसका गुस्सा कोचिंग संचालक और उसके दोस्त पर निकाल दिया। जो भी इस मामले को सुन रहा है। अब वही हैरान हो रहा है। यह सनसनीखेज घटना नालंदा जिले के चण्डी थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां के लालगंज स्थित एक कोचिंग संचालक व उसके एक दोस्त पर एक नाबालिग लड़की को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद इन दोनों को गांव के लोगों ने एक पेड़ से बंधक बना दिया। फिर लोगों ने इन दोनों के साथ जमकर मारपीट की (Coaching Director assaulted)।
वहीं इस सनसनीखेज घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (video viral) कर दिया। जिसमें एमटीसी कोचिंग क्लासेस के संचालक मनीष कुमार व उसके एक साथी प्रमोद को पेड़ से बांधकर (tied to tree) कुछ लोग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ये ग्रामीण दोनों को गाली गलौज भी दे रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस को भी हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। जहां से पुलिसकर्मियों ने इन दोनों को गुस्साए लोगों के कब्जे से मुक्त कराया। वहीं पुलिस ने इन दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोचिंग संचालक मनीष कुमार को पांच से छह लोग कोई बात कहकर स्थानीय महिला कॉलेज के पास बुलाकर ले गए। यहां पहले से ही करीब 10 से 12 लड़के मौजूद थे। इन युवकों ने कोचिंग संचालक को पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया। इन लोगों द्वारा कोचिंग संचालक और उसके एक दोस्त पर एक लड़की को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को लालगंज से पड़ोस वाले एक गांव निवासी एक छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। लड़की को भगाने में सहयोग करने का शक उसके परिजनों को कोचिंग संचालक और उसके साथ रहने वाले एक युवक पर था।
मामले पर कोचिंग संचालक हुए आक्रोशित
कोचिंग शिक्षक की पिटाई मामले पर अब विवाद गहराता जा रहा है। इस वारदात के बाद नालंदा के सभी कोचिंग सेंटर संचालक आक्रोशित बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन के समक्ष उठाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS