8 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करते युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बिहार में नाबालिग लड़कियों और लड़कों के खिलाफ आपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा वारदात बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई है। जिले के मंसूरचक इलाके में आठ वीर्षीय बालक के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक 18 साल के युवक ने आठ साल के लड़के को टॉफी देने के बहाने बहला फुसलाकर अपने पास बुलाया। फिर युवक युवक नाबालिग बच्चे को लेकर एक सुनसान स्थान पर पहुंचा। जहां उसने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर दिया।
बताया जा रहा है कि जब युवक बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था तो बच्चा दर्द चीख और चिल्ला रहा था। बच्चे का शोर सुनकर मौके पर काफी ग्रामीण जुट गये। इसके बाद गांव के लोगों ने उक्त दरिंदे युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। फिर ग्रामीणों ने दरिंदे युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस जख्मी बच्चे को ग्रामीणों के सहयोग से मंसूरचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची।
बच्चा बेगूसराय सदर अस्पताल के लिए रेफर
यहां पर पीड़ित बच्चे को सिर्फ प्राथमिक उपचार दिया गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए यहां के डॉक्टर ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित की मां ने इस मामले को लेकर संबंधित पुलिस थाने में आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रमीण लड़के साथ हैवानियत को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS