Viral Video: पिंजरे में कैद बार गर्ल्स ने अपने डांस से लोगों को झूमने पर किया मजबूर

बिहार (Bihar) के भोजपुर (Bhojpur) जिले में हुआ एक विवाह (marriage) पूरे बिहार (Bihar) में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोरोना (Corona) काल में हुई इस शादी में बारातियों एवं अन्य लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन (orchestral conduct) किया गया। सबसे खास बात ये रही कि उस वक्त पिंजरे में कैद बार गर्ल्स डांस (Cage bar girls dance) करती दिखीं। पिंजरे में नर्तिकयां नाच रही (Girls Dance) थीं और बाहर मस्ती में बाराती एवं अन्य लोग झूम रहे थे। जिसने भी पिंजरे में कैद लड़कियों को डांस करते हुए देखा वो हैरान रह गया। कहा जा रहा है कि ये इसलिए किया गया है। जिससे की कोई भी नर्तिकयों तक पहुंच ना पाए और ना ही डांस करती बार गर्ल्स से छेड़छाड़ कर सके। अक्कर इस तरह की शिकायत सामने आती रहती हैं। वहीं अब इस पिंजरे डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Cage dance video viral on social media) हो गया है। इस को केज डांस कहा जाता है। जो विशेष तौर पर बड़े शहरों में विशेष समूह के बीच या कॉरपोरेट जगत में होता है। भोजपुर के कोईलवर जैसे कस्बाई क्षेत्र में यह पहली बार हुआ है। वहीं इस डांस को लेकर बिहार में लोग अपने-अपने तरीके से व्याख्या कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि शादी-बारात में ऑर्केस्ट्रा में आने वाले डांस कलाकारों की ज्यादातर मौकों पर शिकायत रहती है कि लोग उनसे छेड़छाड़ एवं गलत व्यवहार करते हैं। इस बात का ध्यान रखते हुए आयोजक ने पिंजरे में लड़कियों से डांस करवाया। कई मौकों पर देखा जाता है कि लोग मंच पर चढ़ जाते हैं व कलाकारों के साथ ठुमके लगाने लगते हैं। इस तरह की हरकतों से बचाव के लिए आर्केस्ट्रा के संचालक ने यह अजीबो गरीब तरीका अपनाया है। उन्होंने महिला डांस कलाकारों को एक पिंजरे में बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में भागलपुर से भोजपुर के कोईलवर के मियांचक मोहल्ले के वार्ड संख्या 10 में यह बारात आई हुई थी।
जानकारी के अनुसार ऑर्केस्ट्रा में डांस कर रही इन बार डांसरों को चार-चार हजार रुपये देकर मुजफ्फरपुर से भोजपुर लाया गया था। इस दौरान बारात में बिहार सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इस दौरान आर्केस्ट्रा में नर्तकियों का का नाच देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। लेकिन पिंजरे में डांस करती हुई लड़कियों का ये विडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS