Weather Information: बिहार में धूल भरी आंधी की स्थिति बन रही, फरवरी में ही गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Weather Information: बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों में पारे में दो डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। पटना ने गुरुवार को ही फरवरी माह में पिछले 3 वर्षों की गर्मी का रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। मौसम विभाग के आंकड़े की जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना का तापमान 32.6 डिग्री रहा। इससे पूर्व राजधानी पटना में साल 2017 में 21 फरवरी के दिन अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
पिछले वर्ष पटना में फरवरी माह में सर्वाधिक तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं पटना में 2019 में 22 फरवरी को सर्वाधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2018 में 32.2 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान, 23 फरवरी को सर्वाधिक पारा रिकॉर्ड किया गया था। वर्तमान में राजधानी पटना में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक पारा दर्ज किया गया। बिहार में सर्वाधिक पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिहार में फरवरी महीने में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार पटना समेत पूरे बिहार में दो प्रमुख कारणों से पारा चढ़ रहा। पहला तो बिहार में वर्तमान में कोई मौसमी सिस्टम नहीं है। सूबे में पारा चढ़ने की दूसरी वजह आसमान साफ रहना है। जिससे ज्यादा से ज्यादा सौर्य विकिरण सीधे धरती की सतह तक पहुंच रही हैं। इसके अलावा पटना समेत पूरे बिहार में शुष्क पश्चिमी व उत्तरी पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाओं का बहना जारी है। मौसम के जानकार लोगों का मानना है कि इन शुष्क हवाओं का बहना और तेज होगा। इसके साथ ही बिहार में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी देखने को भी मिल सकती है।
बिहार के मुख्य शहरों में बीते दिन ये रहा पारे का हाल
पटना में गुरुवार के दिन अधिकतम पारा 32.6 और न्यूनतम पारा 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में कल अधिकतम पारा 33.2 और न्यूनतम पारा 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा और न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भागलपुर जिले में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा और 17.6 न्यूनतम पारा डिग्री सेल्सियस रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS