पहले दिया जहर फिर पति का प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गई पत्नी और ...

पहले दिया जहर फिर पति का प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गई पत्नी और ...
X
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक गुस्साई पत्नी ने पहले तो पति को जहर दे दिया। बेहोश होने पर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटकर मौके से फरार हो गई। घायल पति को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) के फुलवारीशरीफ क्षेत्र से शर्मनाक घटना (shameful incident) सामने आई है। यहां पति से हुए झगड़े (quarrel with husband) के बाद पत्नी (Wife) इतनी बुरी तरह से गुस्सा हो गई कि ना सिर्फ उसने अपने पति की हत्या करने के प्रयास (attempt to murder husband) में उसको जहर दे दिया। बल्कि जब पति जहर खाने के बाद बेहोश हो गया तो पत्नी ने अपनी पति का प्राइवेट पार्ट भी काट (Husband's private part also cut) दिया। इसके बाद लहूलुहान पति सीधा पुलिस (Police) के पास पहुंचा।

पति-पत्नी के विवाद के बाद सामने आई यह शर्मनाक घटना राजधानी पटना में दानापुर के फुलवारीशरीफ क्षेत्र की बताई जा रही है। यहीं एक महिला द्वारा अपने पति मनोवर मालिक के साथ इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पहले किसी बात पर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद पहले तो पत्नी ने किसी तरह पति को जहर खिला दिया। कुछ देर में ही पति बेहोश हो गए। इसके बाद पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके तुरंत बार यहां से महिला अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर फरार हो गई। गुप्तांग कटने के बाद खून से लथपथ पति मनोवर सीधा फुलवारीशरीफ पुलिस थाने पहुंचा। शख्स उस वक्त नशे की हालत में था। वहां तैनात पुलिसकर्मी ने उसको थप्पड़ भी जड़ दिया। फिर पीड़ित पति ने वहां मौजूद अपने एक जानकार दारोगा को पूरी बात बताई। पति की पीड़ा को सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए।

पुलिस वालों ने पीड़ित पति को बिना देर किए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहार पीड़ित पति का उपचार पीएमसीएच में चल रहा है। पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी की पहले ही विवाहित थी। महिला का मायका फुलवारी के ग्वालटोली में बताया गया है। महिला को पहले पति से 5 बच्चे थे। उनमें से तीन बच्चों किसी वजह से मौत हो गई है। महिला को पहले पति के भी दो बच्चे हैं। इसके बाद पांच साल पूर्व महिला से मनोवर की शादी हुई। यहां महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच बीती सात अगस्त की रात को विवाद हुआ। इसके बाद ही गुस्साई पत्नी जहर खिलाने और गुप्तांग काटने वाली वारदात को अंजा दे दिया।

घटना के बाद से पति भयभीत है और वह अब पटना में नहीं रहना चाहता है। पीड़ित पति जहानाबाद स्थित अपने पैतृक घर लौटना चाहता है। पीड़ित पति ने स्थानीय थाने में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Tags

Next Story