CRPF जवान की लापता पत्नी का इस हाल में मिला शव, परिजनों ने गैंगरेप के बाद जताई हत्या की आशंका

बिहार (Bihar) के जहानाबाद (Jehanabad) जिले से सनसनीखेज हत्या (Murder) मामला सामने आया है। जिले के परसविगहा थाना इलाके स्थित छोटकी चैनपुरा गांव की रहने वाली व सीआरपीएफ जवान की 28 वर्षीय पत्नी की बदमाशों ने हत्या कर दी है। कहा जा रहा है कि उक्त महिला की हत्या गैंगरेप (Gangrape) के बाद की गई है। महिला की लाश शनिवार को नग्न स्थिति में गांव के बहार एक केबिन के पास पड़ी मिली। वहीं उसके वस्त्र एक पुराने भट्ठे के पास मिले हैं।
महिला शुक्रवार कि सुबह से गुम थी। दूसरे दिन शनिवार को जब उसकी लाश मिली तो स्थानीय लोग भड़क उठे। शव पर एक भी वस्त्र नहीं था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसको मौत के घाट उतार दिए जाने की घटना के विरोध में उग्र लोगों ने करीब आठ घंटे तक चैनपुरा मोड़ के पास वभना-शकूराबाद मार्ग जाम कर दिया। उस दौरान आक्रोशित लोग हत्यारे को चिन्हित कर उसे जल्द अरेस्ट करने की मांग उठा रहे थे। मृतक युवती की बहन व परिवार के लोगों ने गैंगरेप के के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने आरोप लगाया है।
हत्या, सड़क जाम की जानकारी मिलने पर एसपी दीपक रंजन के निर्देश पर एएसपी हरिशंकर कुमार भारी पुलिस (Police) बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की तहकीकात की। वहीं एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे केस का पर्दाफाश हो सकेगा। महिला के शरीर के कई जगहों पर खरोचे जाने के निशान बताए गए हैं। पुलिस मामले को लेकर हर बिन्दु पर गहराई से तफ्तीश कर रही है।
शौच के लिए घर से निकली थी महिला
परिवार के लोगों के अनुसार शुक्रवार सुबह को सुषमा देवी (काल्पनिक नाम) शौचालय के लिए गांव से पश्चिम भट्ठा की ओर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन दिनभर नदी और तालाब पर खोजबीन करते रहे। नहीं मिलने पर परिजनों ने फोन के माध्यम से महिला के लापता होने की जानकारी परस विगहा के थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार को दी। पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। शनिवार को सुबह फिर से महिला की खोजबीन शुरू की गई। उसी क्रम में कई साल से बंद पड़े एक ईंट भट्ठा के चेंबर से महिला के कुछ वस्त्र मिले। इसके बाद भट्ठा से 200 मीटर पूर्व एक पुल के नीचे महिला का नग्न शव बरामद हुआ। शोर मचने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया।
5 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह
परिजनों ने बताया कि युवती का विवाह पांच साल पहले औरंगाबाद जिले के अकोला गांव में हुआ था। उसके पति सीआरपीएफ के जवान हैं, जो छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार विवाह के कुछ साल बाद ही मामूली बात पर दंपति के बीच विवाद चल रहा था। युवती पूर्व में परिजनों के साथ के साथ झारखंड में रहती थी। वहां उसके पिता नौकरी करते थे। रिटायर होने के बाद तमाम लोग छोटकी चैनपुरा अपने गांव में रहने लगे। पति से विवाद के बाद युवती भी मायके में रह रही थी।
महिला की लाश मिलने व सड़क पर आगजनी कर जाम करने की जानकारी पुलिस को दी गई। तुरंत परसविगहा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। लोगों ने वभना-शकुराबाद मुख्य सड़क मार्ग को चैनपुरा मोड़ के निकट झाड़ी व टायर जलाकर अवरुद्ध कर दिया था। सड़क के दोनों ओर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था।
एसपी भी मौके पर पहुंचे
जानकारी मिलने पर एएसपी हरिशंकर कुमार अन्य अधिकारियों समेत मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। कड़े मशक्कत के बाद करीब आठ घंटे के बाद पुलिस सड़क को जाम मुक्त कराने में कामयाब हुई। पुलिस ने फिर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक युवती के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS