भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों ने जामवंत रखा नाम

भागलपुर के अकबरनगर में आए दिन भीषण ट्रैफिक जाम (traffic jam) लगने की खबरें आती रहती हैं। पिछले दिनों में भी अकबरनगर जाम में एक एंबुलेंस फंस गई थी। जिसमें एक मरीज ने दम तोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अकबरनगर में बीते बुधवार को भी इसी तरह का भीषण जाम लग गया था। इस दौरान प्रसव पीड़ा से गुजर रही एक महिला को उसके परिजन तारापुर से भागलपुर के लिए एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे। जो एंबुलेंस इसी भीषण जाम में फंस गई। इस दौरान परिजन ने मदद की गुहारें भी लगाईं। लेकिन एंबुलेंस जाम नहीं निकाल सकी। महिला की स्थित नाजुक होने पर उसका प्रसव एंबुलेंस में ही कराया गया। महिला ने एम्बुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले के तारापुर निवासी सरिता देवी को बुधवार की सुबह को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। परिजन पहले महिला को तारापुर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सरिता देवी के पति कृष्णदेव कुमार फौज में हैं। जो अपनी पत्नी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए एंबुलेंस से भागलपुर लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस में उसने साथ परिवार के अन्य लोग भी थे। जो भागलपुर पहुंचने से पहले ही अकबरपुर में लगे जाम में फंस गए। बाद में अकबरपुर थाना अध्यक्ष ने जच्चा-बच्चा की एंबुलेंस को जाम से बाहर निकालवाया। इसके बाद वो भागलपुर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि जाम में बच्चे की जन्म लेने की वजह से परिजन अब उसका नाम जामवंत रख रहे हैं।
अकबरनगर में जाम की वजह से पूर्व में एक शख्स ने तोड़ दिया था दम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर के अकबरनगर में लगे भीषण जाम में बीते कुछ दिनों पहले भी एक एंबुलेंस फंस गई थी। जिसमें एक मरीज की मौत हो गई थी। इसके बाद इसके बाद तत्कालीन एसएसपी आशीष भारती द्वारा अकबरनगर-शाहकुंड मार्ग पर नो इंट्री लगा दिया गया था। इसके बावजूद इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आना-जाना आज भी जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS