महिला बोली- साहब लव मैरिज करने पर पति का कर दिया गया मर्डर, अब मेरी जान के पीछे भी पड़ा है बाप

महिला बोली- साहब लव मैरिज करने पर पति का कर दिया गया मर्डर, अब मेरी जान के पीछे भी पड़ा है बाप
X
बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ा ही संगीन मामला सामने आया है। यहां एसपी को एक विधवा महिला द्वारा अपने पिता के खिलाफ शिकायत दी गई है। जिसमें महिला ने अपने शिक्षक पति का मर्डर करने व अब पिता से अपनी भी जान को खतरा बताया है।

बिहार (Bihar) में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय (Begusarai) जिले के मुफस्सिल थाना (Mufassil police station) क्षेत्र से समाने आया है। यहां बीते दिनों एक शख्स की उसके ससुराल वालों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अब उनकी पत्नी एवं विधवा महिला (Widow woman) ने एसपी (SP) से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना (Mufassil police station) क्षेत्र के हरदिया गांव (Hardia Village) की रहने वाली स्व.मो. इम्तियाज (Mo. Imtiaz) की विधवा पत्नी सादिया परवीन ने शनिवार इस मामले में एसपी को आवेदन दिया। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि मेरे पति का मर्डर मेरे पिता मो. औरंगजेब ने की है। जो मुफस्सिल थाने के दलाल हैं। वहीं महिला ने शक जाहिर करते हुए कहा कि यदि मेरे पिता की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई तो मेरा बाप मेरी और मेरे परिवार के अन्य लोगों की कभी भी हत्या कर सकता है।

पति की हत्या मामले में एसपी को आवेदन देने के लिए सादिया अपने परिजनों को साथ लेकर पहुंची थी। जहां महिला ने पूलिस को बताया कि बीते 4 मार्च को मेरे पति मो. इम्तियाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को मेरे पिता मो. औरंगजेब और उनके दो अन्य साथियों ने अंजाम दिया था। महिला ने पति की हत्या की वजह प्रेम विवाह बताया है। महिला ने बताया कि उसने तीन साल पहले मो. इम्तियाज के साथ लव मैरिज की थी।

महिला के बयान के आधार पर मुफस्सिल थाना में हत्या मामला दर्ज कराया है। इसमें महिला के पिता मो. औरंगजेब को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अपने पिता को महिला मुफस्सिल थाना का एजेंट करार दे रही है। उसका कहना है कि मेरे पिता के मुफस्सिल थाने के पुलिस कर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। मेरे पिता इन्हीं संबंधों के चलते क्रमिल वारदातों को अंजाम देने के बाद बचते रहे हैं।

Tags

Next Story