बंदर की हरकत का शिकार बनी महिला, पूरे परिवार में पसरा सन्नाटा

बंदर की हरकत का शिकार बनी महिला, पूरे परिवार में पसरा सन्नाटा
X
बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिला स्थित मांझा थाना क्षेत्र में कई गांव अक्कर बंदरों की हरकातों की वजह से परेशान होते रहते हैं। वहीं बंदरों की ऐसी ही एक हरकत की वजह से एक महिला की जान चली गई है।

बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) जिले के कई गांव अक्कर बंदरों के उत्पात (Genesis of monkeys) के चलते परेशान होते रहते हैं। कई बंदरों इन हरकतों के चलते लोग की जान तक चली जाती है। ऐसा एक मामला बिहार के बक्सर जिले से सामने आया है। जहां छत पर बैठी एक महिला (Woman) को बंदर ने अचानक डरा दिया। जिससे वो महिला भयभीत (Woman scared) होकर छत से गिर गई। हादसा होने के बाद परिजन घायल महिला को अस्पताल भी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बक्सर जिले के मांझा थाना (Manjha police station) क्षेत्र स्थित पथराव गांव (Pathrav village) में चंद्र मोहन राय की पत्नी लालझरी देवी गांव में ही अपने घर की छत पर बैठी थीं। साथ वो छत पर बैठकर धूप का लुफ्त उठा रही थीं। उसी वक्त वहां एक बंदर पहुंच गया और महिला के ऊपर छलांग लगा दी। बंदर की इस हरकत की वजह से महिला एक दम बहुत भयभीत हो गई और छत से हड़बड़ी में भाग खड़ी हुई। इसी वक्त बंदर ने एक हरकत और कर दी कि बंदर ने महिला को अपने दांत दिखा दिए।

बंदर को इतने गुस्से में देखकर महिला और ज्यादा दहशत में आ गई और छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दुर्घटना के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुछ देर तो महिला का उपचार किया। लेकिन वहां महिला की जान नहीं बचाई जा सकी और जारी उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के चलते परिवार में मातम छा गया है।

बंदरों के उत्पात से बुरी तरह परेशान हैं लोग

यहां बंदरों के उत्पात ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बंदर घर के अंदर तो कभी बाहर और ज्यादातर तो वो घरों की छतों पर आकर सामान फेंक कर चलते बनते हैं। कभी बंदर लोगों पर हमले की वारदात को भी अंजाम दे देते हैं।

Tags

Next Story