श्रमजीवी ट्रेन रुकवा कर महिला का कराया गया प्रसव, नवजात बच्ची की किलकारी से गूंजा बिहिया स्टेशन

दिल्ली (Delhi) से श्रमजीवी एक्सप्रेस (Shramjeevi express) में सवार होकर अपने परिवार के साथ एक गर्भवती महिला (Pregnant woman) पटना (Patna) के बख्तियारपुर (Bakhtiyarpur) के लिए चली थी। लेकिन महिला को ट्रेन में ही असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। जिससे महिला को भोजपुर (Bhojpur) के बिहिया स्टेशन (Bihiya Station) पर ही बीच रास्ते उतरना पड़ गया। महिला ने श्रमजीवी एक्सप्रेस से उतरने के कुछ समय बाद ही बिहिया स्टेशन पर बच्ची को जन्म दे दिया। इस दौरान स्टेशन पर कुछ महिलाएं शटल पकड़े के लिए खड़ी हुईं थी। इन सभी महिलाओं ने डिलीवरी में पूरी मदद की। जिनके पास जो कपड़ा था, उसी से स्टेशन परिसर पर घेराबंदी कर दी। जहां प्रसूता महिला ने स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं ने सोहर गाने भी गाए। इस नजारे को लोग ईश्वर की लीला बता रहे थे।
भोजपुर जिले के बिहिया स्टेशन पर बच्ची को जन्म देने वाली महिला का नाम पूजा देवी है। जो पटना जिले के बख्तियारपुर ब्लॉक क्षेत्र के विधाचक के रहने वाली संतोष महतो की पत्नी हैं। जानकारी के अनुसार संतोष महतो दिल्ली में रिक्शा चलाते हैं। इनके साथ दिल्ली में उनका परिवार भी रहता है। वो होली के त्योहार के चलते अपनी गर्भवती पत्नी के साथ दिल्ली से श्रमजीवी एक्सप्रेस में सवार होकर अपने गांव के लिए लौट रहे थे। उसी दौरान यह पूरा मामला सामने आ गया है।
इस दौरान दिलदारनगर के पास गर्भवती को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। साथ यात्रा कर रहे लोगों ने महिला और उनके पति को भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर उतरने की सलाह दी। जहां पास में अस्पताल भी बताया गया। जब ट्रेन बिहिया पहुंची तो गर्भवती महिला, उसका पति और कुछ अन्य यात्री भी मदद के लिए उस जगह पर उतर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बिहिया स्टेशन पर बच्ची को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों को आरपीएफ व स्टेशन प्रबंधन के सहयोग से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS