महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, ऐसी है नवजातों की हालत

महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, ऐसी है नवजातों की हालत
X
बिहार के सिवान में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। इस मामले पर पूरे जिले में चर्चा हो रही है। वहीं हर कोई मामले से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने के प्रयास में लगा हुआ है।

बिहार (Bihar) के सिवान (Siwan) जिले में एक केस महिला ने पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया (Woman gave birth to five children) है। इस की चौतरफा चर्चा हो रही है। कुछ लोग तो इसे कुदरत का करिश्मा कह रहे हैं। तो कुछ लोग मामले से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार सिवान शहर के वार्ड नंबर 28 निवासी स्थित शाहिद तकिया मुहल्ला के रहने वाले मोहम्मद झुन्ना की पत्नी फूलजहां खातून सीवान सदर अस्पताल में दूसरी बार मां बनी हैं। वहीं इस बार फूलजहां खातून ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। चिकित्सक के मुताबिक पांचों बच्चे स्वस्थ्य हैं। साथ ही ये सभी बच्चे अस्पताल की देखरेख में हैं। चिकित्सकों के मुताबिक सभी बच्चों का वजन 1-1 किलोग्राम है।

जानकारी के अनुसार पांचों बच्चे आईसीयू वार्ड में रखे गए हैं। चिकित्सक पांचों बच्चों पर पूरी तरह से निगरानी बनाए हुए हैं। सिवान सदर अस्पताल की प्रभारी उपधीक्षक रीता सिन्हा ने कहा कि पांचों बच्चों का जन्म सिजेरियन प्रकार से हुआ है। फिलहाल पांचों बच्चें स्वस्थ हैं पर सभी बच्चों के ऊपर निगरानी बनाए रखना काफी जरूरी है। इस वजह से चिकित्सक इन बच्चों के ऊपर नजर बनाए हुए हैं।

बताया गया है कि महिला फूलजहां खातून को पहले से एक 5 वर्षीय बच्ची है। फूलजहां खातून के पति पूर्व में विदेश में कार्य करते थे पर लॉकडाउन के बाद से उनके पति सिवान में आकर ही मजदूरी करने लगे हैं। पांच बच्चों के जन्म के बाद करीबी भी फूलजहां खातून व उनके बच्चों का हाल जानने को अस्पताल आ जा रहे हैं। वैसे जब भी किसी मौके पर एक साथ इतने बच्चों का जन्म होता है तो लोग इससे संबंध हर जानकारी को जानने के लिए इच्छूक रहते हैं। साथ ज्यादा जानकारी पाने के लिए अस्पताल पहुंचते हैं।

Tags

Next Story