मां से संबंध बनाने के बाद बेटी से की छेड़खानी, नाराज महिला ने प्रेमी के साथ कर दिया ऐसा कांड

मां से संबंध बनाने के बाद बेटी से की छेड़खानी, नाराज महिला ने प्रेमी के साथ कर दिया ऐसा कांड
X
बिहार के बक्सर जिले से एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के ब्रह्मपुर थाना इलाके में एक महिला ने बेटी से छेड़खानी करने पर प्रेमी 'ट्यूशन टीचर' पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए पटना ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

बिहार (Bihar) में बक्सर (Buxar) जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने ट्यूशन पढ़ाने वाले प्रेमी टीचर (Tuition teacher) की हत्या (Murder) कर दी। बताया जा रहा है कि ट्यूशन टीचर ने महिला की बेटी के साथ छेड़खानी (molestation) की वारदात को अंजाम दिया था। बेटी के साथ हो रही इस छेड़छाड़ को महिला (Women) ने देख लिया था। इसके बाद महिला ने ट्यूशन पढ़ाने आए अपने प्रेमी पर हसुआ और चाकू से हमला बोल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरी वारदात बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना इलाके से सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने महिला की बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इस हरकत से महिला नाराज थी और उसको सबक सिखाने के लिए महिला ने उस के ऊपर चाकू से जोरदार हमला कर दिया था। इस हमले में ट्यूशन टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्यूशन टीचर को इलाज के लिए पटना ले जाया गया जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मां के साथ थे अवैध संबंध

मृतक ट्यूशन टीचर की पहचान सुभाष साह उर्फ छोटू के तौर पर हुई है। वो यहीं के रहने वाले कपिल मुनि साह का बेटा था। ये युवक घर में जाकर बच्चों को प्राइवेट ट्यूशन देता था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसको गांव निवासी एक महिला से प्रेम हो गया और महिला के साथ उसके अवैध संबंध भी बन गए। वो उस महिला की बेटी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए उसके घर जाया करता था। महिला से संबंध बनाने के बाद उसने महिला की बेटी पर भी गंदी नजर रखनी शुरू कर दी।

मौका पाकर बेटी के साथ की छेड़खानी

ट्यूशन टीचर ने एक दिन मौका पाकर महिला की बेटी के साथ छेड़खानी की। महिला ने उसकी इस हरकत को देख लिया था। जिससे महिला ने गुस्से में आकर शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला की ओर से किए गए धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले में टीचर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तुरंत टीचर को उपचार के लिए आरा ले जाया गया। जहां से उसको बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कर लिया है। जल्द ही पुलिस की ओर से महिला को अरेस्ट कर लिए जाने की बातें कही जा रही हैं।

Tags

Next Story