Bihar: नवादा में रेप करने के बाद महिला की हत्या, शव पेड़ से लटकाया

बिहार के नवादा जिले से बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चटकरी गांव के पास शारदा माइंस के जंगल से एक महिला का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। परिजनों ने झलकडीहा गांव के रहने वाले रमजान पर महिला से पहले रेप और बाद में उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी वजह प्रेम-प्रसंग बताई है। हत्यारोपी ने महिला की साड़ी के फंदे से ही उसकी फांसी लगाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। उसके बाद हत्यारोपी में महिला के शव को एक पेड़ पर लटका दिया। मामले का खुलासा जब हुआ कि कुछ ग्रामीण उस क्षेत्र में पहुंचे व पेड़ से लटके शव को देखकर सहम गये। जिसके बाद ग्रामीणों उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद रजौली थाना पुलिस ने सवैयाटांड़ पंचायत के चटकरी गांव स्थित शारदा माइंस के जंगल के पास से एक 25 वर्षीय विवाहिता के शव को अर्धनग्न स्थिति में बरामद किया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है।
झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में मृतक महिला का परिवार रहता है। यहां के कनिकौंद निवासी नारायण सिंह की बेटी बबिता कुमारी शारदा माइका माइंस में अवैध रूप से ढिबरा चुनने का काम करती थी। इसी दौरान उसको एक रमजान नाम के युवक से प्रेम हो गया। रमजान पंचायत के झलकडीहा गांव का रहने वाला बताया जाता है। इस बीच युवती का विवाह हो गया। अब आरोप लगा है कि प्रेम प्रसंग में रमजान ने विवाहित महिला का रेप किया व उसके बाद उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक रमजान को अरेस्ट कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS