यशवंत सिन्हा ने की 'बदलो बिहार' अभियान की शुरुआत, बोले राज्य सरकार को हटाना है लक्ष्य

सिन्हा का पहला पड़ाव जहानाबाद होगा। इसके बाद बोध गया, मदनपुर, सासाराम, भभुआ, बक्सर, भोजपुर आदि जिलों का दौरा कर पटना वापस लौट जाएंगे। यशवंत सिन्हा ने कहा कि वे बिहार के सभी जिलों में जन संवाद रैली के माध्यम से लोगों से जुड़ेंगे। अभियान का पहला चरण 15 जुलाई तक चलेगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि तीसरा मोर्चा चुनाव लड़ेगा। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार को हटाना है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि राज्य की बदतर स्थिति के लिए एनडीए सरकार जिम्मेवार है। लगभग 15 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद विकास नहीं हो पाया। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बिहार के कुछ नेताओं के साथ मिलकर तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बिहार में नए राजनीतिक विकल्प की घोषणा भी की थी। सिन्हा ने कहा कि उनका फ्रंट बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। उन्होंने खुद भी चुनाव लड़ने के संकेत दिये। सिन्हा ने कहा था कि उनका फ्रंट मजबूती से चुनाव लड़ेगा। यह भविष्य बताएगा कि वे तीसरे फ्रंट हैं या पहले फ्रंट हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार अपने 15 साल के कार्यकाल के आधार पर विफल है। इसी कारण नए मोर्चे के गठन की आवश्यकता पड़ी। अभी कई नेता उनके संपर्क में हैं और ये सारे लोग इस मोर्चे में शामिल होंगे। आरोप लगाया कि बिहार की बदहाली के लिए राज्य सरकार दोषी है। कहा कि बिहार वर्चुअल रैली या वर्चुअल चुनाव अभियान संभव नहीं है। परंपरागत ढंग से ही चुनाव अभियान चलाया जाना चाहिए। सिन्हा ने चुनाव आयोग से इन सारे मामलों पर विचार करने की मांग भी की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS