Patna: पहले तमंचे के बल पर कराया डांस, फिर किया 4 महिला डांसरों के साथ रेप का प्रयास

बिहार के पटना जिले में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना में कुछ दबंगों ने पहले तो चार महिला डांसरों से पिस्तौल के बल पर डांस करवाया। इसके बाद उन दबंगों ने चारों महिला डांसरों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार ये गुंडे महिला डांसरों के साथ दुर्ष्कम की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाये। जानकारी के मुताबिक समय रहते घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने इन गुंडों के प्रयास को नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले के आरोप में फतुहा प्रखंड के उपप्रमुख समेत पांच दबंग युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह शर्मसार कर देने वाली घटना पटना जिले के गौरीचक की बताई जाती है। बताया जाता है कि गौरीचक थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन के अवसर पर डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस डांस कार्यक्रम में बिहार और बंगाल की चार महिला डांसरों को चकबिहारी गांव में बुलाया गया था। इन महिला डांसरों के चकबिहारी गांव में पहुंचने के बाद कुछ दबंग युवक इन्हें एक अर्धनिर्मित मकान में सुनसान जगह पर ले गये। वहां इन दबंगों ने चारों महिला से डांस करने के लिये कहा। जब वे इसके लिये तैयार नहीं हुई। इन दबंगों ने चारों महिला डांसरों पर भी दबाव बनाया। महिला डांसरों ने जब डांस करने से मना कर दिया तो ये युवक बेहद आक्रोशित हो गये। इसके बाद दबंगों ने इन डांसरों के साथ मारपीट भी की। फिर भयभीत महिला डांसरों ने डांस करना शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि वहां मौजूद युवकों ने जमकर शराब भी पी रखी थी। इस दौरान इन युवकों ने महिला डांसरों के साथ रेप भी करने का प्रयास किया। महिला डांसरों के विरोध पर इन दबंगों द्वारा उनके साथ मारपीट भी की गई। जानकारी के अनुसार इन महिलाओं के साथ कुछ गलत काम होने से पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला डांसरों को मुक्त करवाया। पुलिस ने इस मामले के आरोप में उपप्रमुख रजनीश कुमार समेत 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS